मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (UPGIS 2023) के जरिए 19 देशों के निवेश पर नजर गड़ाए हुए है। इसमें मध्य पूर्वी देशों, खासतौर से खाड़ी क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि इस संबंध में खाड़ी देशों में संभावित निवेशकों के साथ राज्य के अधिकारी लगातार संपर्क में हैं। दुबई और अबू धाबी जैसे शहरों के एंटरप्रेन्योर ने शुरुआती चरण की बातचीत में यूपी के छह सेक्टर में रुचि दिखाई है। इन्वेस्ट यूपी से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन सेक्टर्स में खाड़ी के एंटरप्रेन्योर्स ने निवेश करने की इच्छा दिखाई है, वे हैं- बिजली (Renewable Energy), अस्पताल और मेडिकल एजुकेशन, परिधान और वस्त्र, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, चमड़ा और जूते और इंफ्रस्ट्रक्चर। UPGIS 2023 के लिए नोडल एजेंसी है। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) राज्य में निवेश को लेकर खाड़ी देशों के एंटरप्रेन्योर से बातचीत कर रहा है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश GIS 2023 आयोजन के जरिए 10 लाख करोड़ रुपए का निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य रखा है। भारत 2030 के पहले ही बन जाएगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी: गौतम अडानी UAE के अधिकारी फहद अल बशीर और सऊदी अरब के ट्रेड काउंसलर से निवेश को लेकर योगी सरकार को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। दोनों राजनयिकों ने उत्तर प्रदेश को अपार संभावनाओं वाला राज्य बताते हुए योगी सरकार के साथ बेहतर व्यापारिक संबंध बनाने पर खास जोर दिया। रिलीज में कहा गया, "योगी सरकार की निवेशक हितैषी नीतियों, बेहतर कानून व्यवस्था, बेहतर परिवहन सुविधाओं और बड़ी संख्या में जनशक्ति की उपलब्धता के कारण खाड़ी क्षेत्र के कई व्यापारिक घरानों ने यूपी में निवेश करने में रुचि दिखाई है।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1JA5ex7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment