मशहूर इकोनॉमिस्ट Nouriel Roubini ने इस साल के अंत में अमेरिका सहित दुनियाभर में मंदी (Recession) आने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि यह मंदी अगले साल के अंत तक बनी रहेगी। इससे S&P 500 में तेज गिरावट आएगी। इससे पहले नोरियल रूबिनी ने पहले ही 2008 की फाइनेंशियल क्राइसिस (Financial Crisis of 2008) के बारे में बता दिया था। उन्होंने कहा कि सामान्य मंदी की स्थिति में भी एसएंडपी 500 में 30 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। रूबिनी Roubini Macro Associates के चेयरमैन एवं चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मंदी का असर ज्यादा रहने पर शेयरों में 40 फीसदी तक गिरावट देखने को मिल सकती है। रूबिनी को Dr. Doom कहा जाता है। इसकी वजह यह है कि 2008 की ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस के बारे में उन्होंने पहले ही बता दिया था। तब अमेरिका में हाउसिंग सेक्टर में बुलबुला फूटने के कारण बहुत बड़ा फाइनेंशियल संकट पैदा हुआ था। इसका असर दुनियाभर के फाइनेंशियल सिस्टम पर पड़ा था। शेयर बाजारों में भी बड़ी गिरावट आई थी। यह भी पढ़ें : इस मल्टीबैगर स्पेशियलिटी केमिकल स्टॉक ने हिट किया ऑल टाइम हाई, क्या है आपके पास उन्होंने कहा कि जो लोग हल्की मंदी का अनुमान लगा रहे हैं, उन्हें कंपनियों और सरकार के डेट रेशियो (कर्ज के अनुपात) को देखना चाहिए। इंटरेस्ट रेट बढ़ने की वजह से कंपनियों पर बोझ बढ़ जाएगा। इसके चलते कई बड़ी कंपनियां, बैंक और कुछ देश बर्बाद हो सकते हैं। रूबिनी ने कहा कि ग्लोबल डेट लेवल बढ़ने से मार्केट क्रैश करेंगे। बड़े झटके के बगैर इनफ्लेशन का 2 फीसदी का टारगेट अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के लिए नामुमकिन दिख रहा है। उन्होंने नवंबर और दिसंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक के 0.50-0.50 फीसदी इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का अनुमान जताया। यह 21 सितंबर को अनुमानित 0.75 फीसदी की वृद्धि के अतिरिक्त होगी। अगर अमेरिकी केंद्रीय बैंक नवंबर और दिसंबर में इंटरेस्ट रेट बढ़ाता है तो इस साल के अंत तक इंटरेस्ट रेट बढ़कर 4 से 425 फीसदी तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि हाई इनफ्लेशन को देखते हुए फेडरल रिजर्व के पास इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के सिवाय दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FWLyGe2
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment