हीरो लेक्ट्रो (Hero Lectro) ने अपने 5 मॉडल पर दिल्ली सरकार की इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Delhi EV Policy) के तहत सब्सिडी लागू करने का ऐलान किया है। इससे राजधानी दिल्ली में इन मॉडल की प्रभावी कीमत 15,000 रुपये तक कम हो सकती है। बता दें कि हीरो लेक्ट्रो, हीरो साइकल्स लिमिटेड की ई-साइकल ब्रांड (Hero Cycles Ltd) है। दिल्ली सरकार ने हाल ही में ई-साइकल पर सब्सिडी और टैक्स छूट का ऐलान किया है, जिसके चलते यहां ई-साइकल की प्रभावी कीमतों में काफी कमी देखने को मिलेगा। दिल्ली पहला राज्य है, जिसने ई-साइकिल को लेकर ऐसी सब्सिडी पॉलिसी का ऐलान किया है। सरकार के इस कदम से राजधानी में ई-साइकल की बिक्री को बढ़ावा मिल सकती है, जो पर्यावरण के लिहाज से एक टिकाऊ और ग्रीन मोबिलिटी विकल्प है। इसके अलावा ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी कंपनियों के डिलीवरी बॉय के लिए यह भी एक बेहतर विकल्प बन सकता है, क्योंकि इससे उन्हें पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से निजात मिल सकती है। यह भी पढ़ें- Bajaj Auto ने शेयर बायबैक का ऐलान किया, 4600 रुपए प्रति शेयर के हिसाब से 54.35 लाख शेयर खरीदने का प्लान दिल्ली सरकार की EV पॉलिसी के फायदे को शामिल करने के बाद, हीरो लेक्ट्रो के चार वेरिएंट्स C6, C8i, F6i और C5) की प्रभावी कीमतें 7,500 रुपये तक घट जाएंगी। वहीं हीरो लेक्ट्रो कार्गो विन (Hero Lectro Cargo Winn) मॉडल की प्रभावी कीमत 15,000 रुपये तक घट जाएगी। कंपनी ने बताया कि हीरो लेक्ट्रो कार्गो विन दिल्ली में अब 15,000 रुपये के सब्सिडी के साथ 34,999 रुपये पर उपलब्ध रहेगी, जो इसे सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक कार्गो ई-साइकिल बनाती है। कंपनी के डायरेक्टर आदित्य मुंजाल ने बताया, "सब्सिडी मिलने से ई-साइकिल्स अब अधिक किफायती होंगी और इससे यह समाज के एक बड़े हिस्से तक आसानी से पहुंच सकेंगी।"
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/jZh2Eyu
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment