Weather Updates: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल (Kerala) में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Southwest Monsoon) की शुरुआत के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान पूरे देश में लू (Heat Wave Condition) चलने की संभावना है। कितना आगे बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून IMD ने कहा कि अगले 2-3 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए हालात ठीक होते जा रहे हैं। इस दौरान अरब सागर और लक्षद्वीप रीजन के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए भी हालात ठीक हैं। बारिश का हाल - अगले 5 दिनों के दौरान केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ मध्यम बरिश और बिजली गिरने की संभावना है। - अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी बारिश होगी। - 28 मई-1 जून के दौरान केरल और माहे में और 30 मई को लक्षद्वीप में भी भारी बारिश की संभावना है। - अगले 5 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मध्यम बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है। - 28, 30 और 31 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है और 1 जून को अरुणाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 28 मई-1 जून के दौरान असम-मेघालय में और 29, 31 मई और 1 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश के आसार हैं। LPG Cylinder Price: 1 जून को 1100 के पार हो सकता है LPG रसोई गैस सिलेंडर का प्राइस! अभी से कर लें बुकिंग - अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश में मध्यम बारिश होगी। - अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भी मध्यम बारिश होगी। - 28 मई को जम्मू-कश्मीर में और 29 मई को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ओला पड़ने की भी संभावना है। - जम्मू-कश्मीर में छिटपुट गरज के साथ मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की भविष्यवाणी - अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 40-50 KM प्रति घंटे से 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना। - 29 और 30 मई को केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के साथ दक्षिण पूर्व अरब सागर में भी इसी तरह के हालात बने रहेंगे। 28 और 29 मई को पूर्वोत्तर अरब सागर और उससे सटे उत्तरी गुजरात तट पर भी हावा चलेगा। - 28 मई को पश्चिमी राजस्थान में छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। 28 और 29 मई को राजस्थान में 20-30 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/wZ2a9Yt
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment