लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन कंपनी डेल्हीवरी लिमिटेड (Delhivery Limited) के शेयरों की लिस्टिंग मंगलवार 24 मई की कमजोर रही। हालांकि बाद इसके बाद कंपनी के शेयरों में करीब 10 फीसदी की उछाल देखी गई। कंपनी ने अपना इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 11 मई को लॉन्च किया था। डेल्हीवेरी रेवेन्यू के लिहाज से देश की सबसे इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी है। मंगलवार सुबह इसके शेयर 1.68 फीसदी बढ़त के साथ शेयर बाजारों में लिस्ट हुए। ग्रे मार्केट पहले से संकेत दे रहा था कि कंपनी की लिस्टिंग मजबूत रहने के चॉन्स कम है। सोमवार 23 मई को डेल्हीवेरी के शेयर ग्रे मार्केट में 5 रुपये के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहे थे। डेल्हीवेरी के शेयर मंगलवार को BSE पर 493 रुपये पर खुले, जबकि इसका इश्यू प्राइस 487 रुपये था। वहीं NSE पर शेयर 495.20 रुपये पर खुला। कारोबार बंद होने के समय BSE पर डेल्हीवेरी के शेयर 10.32 फीसदी की उछाल के साथ 537.25 रुपये और NSE पर 10.13 फीसदी की उछाल के साथ 536.35 रुपये पर बंद हुए। मार्केट एक्सपर्ट्स ने डेल्हीवेरी के आईपीओ को लेकर निवेशकों की सुस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए स्टॉक के लिए कमजोर लिस्टिंग की भविष्यवाणी की थी। कंपनी का आईपीओ मुश्किल से भर पाया था और कंपनी की तरफ से अपना इश्यू साइज घटाए जाने के बावजूद रिटेल निवेशकों ने इसमें खास दिलचस्पी नहीं दिखाई। यह भी पढ़ें- क्या LIC के शेयरहोल्डर्स को मिलेगी बड़ी सौगात? डिविडेंड देने पर विचार करेगा बोर्ड कंपनी ने इस इश्यू से 5,235 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जबकि इससे पहले 7,460 करोड़ रुपये जुटाने की योजना थी। डेल्हीवेरी का आईपीओ 13 मई को बंद पर 1.63 गुना सब्सक्राइब हुआ था। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने कुल 6,25,41,023 शेयरों को आईपीओ के तहत बिक्री के लिए रखा था, जिसके मुकाबले उसे कुल 10,17,04,080 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के हिस्से में कंपनी को 2.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में 57 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला, जबकि नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने अपने कैटेगरी में 30 फीसदी सब्सक्राइब किया। Delhivery ने जो ड्राफ्ट सेबी को सौंपा है, उसके मुताबिक उसने अब तक प्रॉफिट नहीं कमाया है। हालांकि उसका घाटा पिछले कुछ सालों में कम हुआ है। दिसंबर 2021 में खत्म 9 महीने में कंपनी को 891.14 करोड़ रुपये का लॉस हुआ। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में इसे 415.7 करोड़ रुपये का लॉस हुआ था। जून 2011 में शुरू हुई डेल्हीवरी के 21,000 से अधिक ग्राहक हैं, जिनमें डायरेक्ट-टू-होम कंपनियां और ई-कॉमर्स फर्म शामिल हैं। गुरुग्राम स्थित ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स स्टार्टअप का पुरे भारत नेटवर्क है और वर्तमान में कंपनी 17,045 पोस्टल इंडेक्स नंबर (पिन) कोड पर सेवाएं दे रही है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/gTKn1Rc
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment