Bharat Bandh 2022: ऑल इंडिया बैकवर्ड एंड माइनॉरिटी कम्युनिटीज एम्पलॉइज फेडरेशन (BAMCEF) ने बुधवार, 25 मई 2022 को भारत बंद का ऐलान किया है। फेडरेशन ने अन्य पिछड़ी जातियों (OBC) के लिए जाति आधारित जनगणना कराने से इनकार करने पर भारत बंद बुलाया गया है और सरकार से इस दिशा में कदम उठाने की मांग कर रहा है। भारत बंद को बहुजन मुक्ति पार्टी का भी समर्थन हासिल है। इसके अलावा वे चुनावों में ईवीएम के इस्तेमाल का भी विरोध कर रहे हैं और साथ ही उनके मुद्दों में निजी क्षेत्र में एससी, एसटी और ओबीसी को आरक्षण का मुद्दा भी शामिल है। क्या LIC के शेयरहोल्डर्स को मिलेगी बड़ी सौगात? डिविडेंड देने पर विचार करेगा बोर्ड बंद को बहुजन मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजन वामन मेश्राम के साथ भारत मुक्ति मोर्चा, नेशनल परिवर्तन मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा और सभी संबद्ध संगठनों का समर्थन भी हासिल है। प्रदर्शनकारियों की मांगें इस प्रकार हैं... -चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल पर रोक। -जाति आधारित जनगणना। -पुरानी पेंशन दोबारा शुरू करना। -किसानों को एमएसपी की गारंटी देना। -लोगों को टीका लगवाने के लिए मजबूर न करना। एक कोड वर्ड, एक ऑडियो रिकॉर्डिंग और एक अधिकारी, कैसे भ्रष्टाचार के मामले में भगवंत मान ने अपने ही मंत्री का किया पर्दाफाश -एनआरसी/सीएए/एनपीआर की कवायद रोकने। -पर्यावरण संरक्षण की आड़ में आदिवासियों का विस्थापित न करना। -ओडिशा और मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण में पृथक निर्वाचक मंडल के लिए मांग की जा रही है। -निजी क्षेत्र में एससी, एसटी, ओबीसी को आरक्षण। -श्रम कानूनों के खिलाफ सुरक्षा की मांग, जो कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान मजदूरों के खिलाफ सख्त बनाए गए हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/4XkVwKu
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment