Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से जारी युद्ध के आज दो महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान यूक्रेन पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इस बीच, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा कि उनकी सरकार रूस के खिलाफ यूक्रेन की लड़ाई में उसे अत्यावश्यक रक्षा उपकरणों के रूप में और अधिक सैन्य सहायता भेजेगी। शनिवार को दोनों नेताओं की फोन पर हुई बातचीत में जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन और अधिक आपूर्ति वाहन, ड्रोन तथा टैंक प्रदान करेगा। उन्होंने मारियुपोल, ओडेसा और ल्वीव समेत असैन्य ठिकानों पर रूस के हमलों की निंदा भी की। ये भी पढ़ें- PM Kisan Yojana Update: 11वीं किस्त आने से पहले पीएम किसान योजना में हुए ये बड़े बदलाव, जल्दी करें अपडेट नहीं तो... जॉनसन ने जेलेंस्की को रूसी सेना के सदस्यों के खिलाफ ब्रिटेन की ओर से लागू नई पाबंदियों की जानकारी। उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि यूक्रेन की जनता के प्रति समर्थन और एकजुटता दिखाते हुए ब्रिटेन अगले सप्ताह कीव में अपना दूतावास फिर से खोलेगा। जेलेंस्की ने जताया आभार ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस बात की पुष्टि की कि ब्रिटेन रक्षात्मक वाहनों, ड्रोन एवं टैंक-रोधी आयुध समेत और अधिक रक्षा सैन्य सहायता प्रदान कर रहा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskiy) ने ब्रिटेन में इस समय यूक्रेन के सैनिकों को दिए जा रहे प्रशिक्षण के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया। कीव में अपना दूतावास खोलेगा ब्रिटेन प्रवक्ता के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि रूस को उसकी कार्रवाइयों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। ब्रिटेन की सरकार युद्ध अपराधों के साक्ष्य एकत्रित करने में मदद कर रही है। उन्होंने राष्ट्रपति को रूस की सेना के सदस्यों के खिलाफ ब्रिटेन की नई पाबंदियों से भी अवगत कराया। इस बात की पुष्टि की कि ब्रिटेन अगले सप्ताह कीव में अपने दूतावास को पुन: खोलकर यूक्रेन की जनता के प्रति समर्थन और एकजुटता दर्शाएगा। दक्षिणी हिस्से पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहा रूस इस बीच, रूस के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा है कि रूस यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र के साथ-साथ दक्षिणी हिस्से पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल करने की कोशिश कर रहा है। रूस के सरकारी मीडिया ने मेजरल जनरल रुस्तम मिनेकायेव के हवाले से लिखा है कि अगर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया जाता है तो साल 2014 में कब्जे में लिए गए क्राइमिया को जमीनी रास्ते से जोड़ा जा सकेगा। उन्होंने ये भी कहा है कि इससे रूस को मोलडोवा के रूस समर्थित अलगाववादियों के असर वाले इलाके ट्रांसनिस्त्रिया तक पहुंच हासिल होगी। बीबीसी के मुताबिक, ट्रांसनिस्त्रिया एक छोटा सा इलाका है जिसकी सीमा यूक्रेन के पश्चिमी हिस्से से लगती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/1otTEcP
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment