PM Kisan Yojana Update: करोड़ों किसानों को अब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 11वीं किस्त का इंतजार है। अगर आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्ट्रेशन करा रखा है और 11वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। 11वीं किस्त के 2,000 रुपये जल्द ही किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने वाले हैं। इस योजना के तहत अब तक करोड़ों किसानों के अकाउंट में 10वीं किस्त के पैसे आ चुके हैं। ये भी पढ़ें- Coronavirus Updates: कोरोना की चौथी लहर की आहट के बीच BHU की इस रिसर्च ने लोगों की बढ़ाई टेंशन 11वीं किस्त आने से पहले पीएम किसान योजना में कई बड़े बदलाव हुए हैं। अगर आपने भी अपने दस्तावेज अपडेट नहीं किए हैं तो आप गलत तरीके से पेमेंट लेने वाले फर्जी लोगों के लिस्ट में शामिल हों जाएंगे। इतना ही नहीं आपको अब तक की मिली सभी किस्तों के पैसे लौटाने पड़ सकते हैं। 11वीं किस्त से पहले सरकार ने फर्वीवाड़ा को रोकने के लिए कई दस्तावेजों को अनिवार्य कर दिया है। अगर आप भी इन्हें अपडेट नहीं करवाते हैं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। PM किसान में हुए ये बड़े बदलाव दरअसल, लाभार्थियों के लिए e-KYC अपडेट करना जरूरी कर दिया गया है। अब सरकार ने फिर से एक नया आदेश जारी किया है जिसके तहत अपात्र लाभार्थियों से पैसे वसूल किए जाएंगे। इसके तहत लाभार्थी यह जान पाएंगे कि वह जो स्कीम का लाभ उठा रहे हैं, उसके वह पात्र हैं या उन्हें किस्त लौटानी पड़ेगी। इस योजना के नियम के अनुसार, खेत पति और पत्नी दोनों के नाम होना चाहिए। हालांकि, अगर एक ही साथ रहते हैं और परिवार में बच्चे नाबालिग हैं तो केवल एक ही व्यक्ति को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अब सरकार ऐसे फर्जी किसानों पर शिकंजा कसना शुरू कर दी है। कई किसानों को इस संबंध में नोटिस भी जारी किया जा चुका है। स्वेच्छा से ऑनलाइन लौटा सकते हैं पैसे - अगर आप गलत तरीके से अब तक स्कीम का उठा रहे हैं और अब पैसे जरूरतमंदों के लिए वापस करना चाहते हैं तो सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं। - इसके बाद दायीं तरफ बने बॉक्स में सबसे नीचे आपको 'Refund Online' के विकल्प पर क्लिक करना होगा। - फिर आपके सामने दो विकल्प खुलेंगे। पहला विकल्प- अगर आपने पीएम किसान का पैसा वापस कर दिया है तो पहले चेक कर सब्मिट बटन पर क्लिक करें। - इसके बाद अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक अकाउंट डिटेल डालें। फिर फोटो टेक्स्ट टाइप करें और गेट डेटा पर क्लिक करें। - इसमें अगर आप पात्र हैं तो You are not eligible for any refund Amount का मैसेज आएगा अन्यथा रिफ्ड अमांट शो करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनवरी को 10.09 करोड़ किसानों को पीएम-किसान योजना के तहत वित्तीय सहायता के रूप 20,946 करोड़ रुपये की 10वीं किस्त जारी की थी। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ प्रदान किया जाता है, जिसका भुगतान तीन किस्तों में किया जाता है। इसमें 2000-2000 रुपये की तीन किस्तों का पैसा सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है। योजना की घोषणा फरवरी, 2019 के बजट में की गई थी। पहली किस्त दिसंबर, 2018 से मार्च, 2019 की अवधि के लिए दी गई थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/mrpbi8Y
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment