मई सीरीज के पहले दिन बाजार में आज बिकवाली हावी हुई। उतार-चढ़ाव के बीच आखिरी घंटे में बाजार फिसल गया सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। कारोबार के अंत सेंसेक्स 460.19 अंक यानी 0.80 फीसदी के गिरावट 57,060.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 142.50 अंक यानी 0.83 फीसदी टूटकर 17,102.55 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल Maruti Suzuki | CMP: Rs 7,681 | आज यह शेयर 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। कंपनी ने सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 1875 करोड़ रुपये रहा जबकि इसके 1517 करोड़ रुपये रहने का अनुमान था। कंपनी की आय में भी इजाफा नजर आया है।कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान भी किया है। UltraTech Cement | CMP: Rs 6,615 | आज यह शेयर सपाट होकर बंद हुआ। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 38.3 फीसदी की बढ़त के साथ 2,454 करोड़ रुपये पर रहा है जो पिछले वित्त वर्ष के इसी तिमाही में 1,774 करोड़ रुपये पर रहा था। कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए 38 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है।चौथी तिमाही में कंपनी की आय साल-दर-साल आधार पर 9.5 फीसदी की बढ़त के साथ 15,767 करोड़ रुपये पर रही है जो कि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 14,405.6 करोड़ रुपये पर रही थी। Zomato के शेयर रिकॉर्ड लो पर, इस साल अब तक निवेशकों की आधी रकम डूबी Wipro | CMP: Rs 508 | आज यह शेयर 2 फीसदी टूटकर बंद हुआ। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 4 फीसदी बढ़कर 3,087.3 करोड़ रुपये पर रहा है जो कि एनालिस्ट के अनुमान के मुताबिक ही रहा है।चौथी तिमाही में कंपनी की रुपये में होने वाली आय 2.6 फीसदी की बढ़त के साथ 20,967.5 करोड़ रुपये रही है जो कि पिछली तिमाही में 20,432.3 करोड़ रुपये पर रही थी। 31 मार्च 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में कंपनी का एबिट तीसरी तिमाही के 3,553.5 करोड़ रुपये से घटकर 3,511.1 करोड़ रुपये पर आ गया है जबकि इसी अवधि में कंपनी की एबिट मार्जिन तीसरी तिमाही के 17.4 फीसदी से घटकर 16.74 फीसदी पर आ गई है। Axis Bank | CMP: Rs 730 | आज यह शेयर 6 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। बैंक ने प्रोविजंस में कमी के चलते मुनाफे में जोरदार इजाफा दर्ज किया है। बैंक के मुनाफे में 54 प्रतिशत की सालाना वृद्धि देखने को मिली। मार्च 2022 को समाप्त तिमाही के दौरान प्रोविजंस में गिरावट और बेहतर एसेट क्वालिटी परफॉर्मेंस के चलते बैंक के नतीजे अच्छे आये हैं।मॉर्गन स्टेनली ने एक्सिस बैंक पर "overweight" रेटिंग दी है और इस स्टॉक का लक्ष्य 910 रुपये प्रति शेयर तय किया है।प्रभुदास लीलाधर ने एक्सिस बैंक ने buy रेटिंग दी है। हालांकि ब्रोकरेज फर्म ने टारगेट प्राइस में कटौती की है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक का लक्ष्य 975 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 940 रुपये कर दिया है। SBI Life Insurance | CMP: Rs 1,104.55 | आज यह शेयर लाल निशान में बंद हुआ। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 672.15 करोड़ रुपये हो गया।Credit Suisse ने इस स्टॉक पर neutral रेटिंग की राय देते हुए 1,180 रुपये का टारगेट दिया है। वहीं Goldman Sach ने Buy रेटिंग की राय देते हुए 1,370 रुपये का लक्ष्य दिया है Ambuja Cements | CMP: Rs 372 | आज यह शेयर 3 फीसदी टूटकर बंद हुआ। सालाना आधार पर चौथी तिमाही के दौरान अंबुजा सीमेंट का मुनाफा 30.3 प्रतिशत घटकर 865.5 करोड़ रुपये रहा। बैंक की आय 2.4 प्रतिशत बढ़कर 7900 करोड़ रुपये रही।GOLDMAN SACHS ने इस स्टॉक पर अपनी Buy रेटिंग देते हुए इस स्टॉक के लिए 390 रुपये का लक्ष्य दिया है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/alcmwrf
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment