चीन (China) में शंघाई (Shanghai) के बाद अब उसकी राजधानी बीजिंग (Beijing) में कोरोना वायरस (Covid-19) तेजी से फैलता दिख रहा है। कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए बीजिंग में शुक्रवार को सिनेमा हॉल, जिम और शॉपिंग मॉल को बंद कर दिया गया। इसके अलावा प्रशासन ने कई अपार्टमेंट को भी सील कर दिया है, जिससे उसमें रहने वाले लोग बाहर न निकल सके। साथ ही शहर के सभी स्कूलों को एक दिन पहले ही बंद करने का ऐलान किया जा चुके हैं। बीजिंग में स्वास्थ अधिकारी तेजी से पूरी 2.1 करोड़ की आबादी का तेजी से कोरोना टेस्ट करने में लगे हुए हैं। जापानी न्यूज एजेंसी निक्केई एशिया के मुताबिक सबसे अधिक मामले बीजिंग के चाओयांग (Chaoyang) जिले में सामने आए हैं। बता दें चीन ने अपनी राजधानी को प्रशासन के लिहाज से 16 जिलों में बांटा हुआ है, इसमें सबसे प्रमुख जिला चाओयांग है, जहां लगभग सभी देशों के दूतावास स्थित हैं। बीजिंग में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 50 नए मामले मिले हैं। हालांकि अधिकारी इसे रोकने में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। दरअसल चीन की सत्ताधारी पार्टी चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) का अगले कुछ दिनो में पंचवर्षीय सम्मेलन होना वाला है और पार्टी पर इससे पहले चीन के लोगों में किसी भी तरह के अंसोतष को रोकने का दबाव है। यह भी पढ़ें- Zomato के शेयर रिकॉर्ड लो पर, इस साल अब तक निवेशकों की आधी रकम डूबी चीन के शीर्ष 100 शहरों में अभी कम से कम 44 शहरों में किसी न किसी तरह का लॉकडाउन लगा हुआ है। इन शहरों का चीन की जीडीपी में करीब एक तिहाई का योगदान है। ऐसे में कई एक्सपर्ट्स चीन की कोरोना के प्रति अपनाई गई सख्त नीति से उसकी अर्थव्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जता रहे हैं। चीन ने कोरोना के प्रति जीरो-टॉलरेंस यानी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है। चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) ने इसका नाम 'गतिशील जीरो-कोविड पॉलिसी' रखा है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, "चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि यह जीरो-कोविड पॉलिसी एक तरह से चीन के 1.4 अरब लोग के लिए इश्योरेंस खरीदना जैसा है।" शंघाई में मिली कुछ छूट चीन के शंघाई में लोगों को लॉकडाउन से कुछ राहत मिली है। अधिकारियों ने 'कम-जोखिम' वाले जिलों में लोगों को करीब एक महीने घरों से बाहर निकलने की इजाजत दी है। शंघाई ने अप्रैल महीने की शुरुआत में कड़े लॉकडाउन का ऐलान किया था। शहर में कोरोना वायरस के मामले और मौतों की संख्या बढ़ने के चलते पिछले एक महीने से शंघाई की करीब सवा 2 करोड़ की आबादी घरों में कैद थी। शंघाई के कम जिलों वाले इलाकों के करीब 1.2 करोड़ लोगों को अब घर से बाहर निकलने की इजाजत मिल गई है। हालांकि अभी भी उन्हें शहर में बेहिचक घूमने की इजाजत नहीं है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Po9EjeS
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment