सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं। इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है। जानते हैं आज का Dealing Rooms Check- Maruti कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी मारुति ने अपने नतीजे जारी कर दिये हैं। इसके नतीजे अच्छे रहे हैं लिहाजा इस स्टॉक पर खरीदारी की सलाह मिली है। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स की इसमें खरीदारी की राय है। इसका मार्जिन अनुमान से बेहतर रहा है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 100-150 रुपये की तेजी देखने को मिल सकती है। Maruti Suzuki Q4 Result: कंसोलिडेटेड मुनाफे में 51% का जोरदार इजाफा, 60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान SBI Cards दूसरे स्टॉक के रूप में डीलिंग रूम्स में इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी गई। यतिन ने कहा कि इस शेयर में नतीजों से पहले HNIs ने खरीदारी की है। इसके चलते डीलर्स द्वारा भी इसमें खरीदारी की सलाह दी गई है। डीलर्स को इस शेयर में 4-5% की तेजी का अनुमान है। डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EjL4hky
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment