चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की लगातार कई लहर आ चुकी हैं और अब भी आ रही हैं। ऐसे में चीन ने सख्त वीजा प्रतिबंध (Visa Ban) लगाए हैं, जिससे चीन में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, चीन की विदेश मंत्रालय की तरफ से ऐसे छात्रों के लिए अब एक राहत की खबर आई है। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय छात्र अब अपनी पढ़ाई के लिए चीन लौट सकते हैं। लगभग 22,000 भारतीय छात्र अपने देश में फंसे हुए हैं, जिन्होंने चीन की यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया है। इनमें से ज्यादातर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। चीन के वुहान में Covid-19 महामारी फैलने पर उन्हें घर वापस आना पड़ा था। पिछले दिनों चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की एक बैठग हुई थी। इस बैठक में चीनी पक्ष ने भारतीय छात्रों की चीन वापसी को सुविधाजनक बनाने पर विचार करने की इच्छा जताई थी। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि चीन में भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि भारतीय छात्र 8 मई तक फॉर्म भरकर जानकारी दें। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे यहां क्लिक करके जल्द से जल्द फॉर्म भरें। इन नियमों को जरूर जान लें नोटिस में कहा गया, "इसे सुविधाजनक बनाने के लिए, भारतीय दूतावास ऐसे कुछ छात्रों की एक लिस्ट तैयार करना चाहता है, जिन्हें चीनी पक्ष के साथ उनके विचार के लिए साझा किया जाएगा। इसलिए, भारतीय छात्रों से अनुरोध है कि वे इस लिंक (https://ift.tt/wf4tchQ) पर 08 मई 2022 तक Google फॉर्म भरकर जरूर जानकारी प्रदान करें।" इसमें आगे कहा, "एक बार जब इकट्ठा की गई जानकारी चीनी पक्ष के साथ साझा की जाएगी, तो वे लिस्ट को वैरिफाई करने के लिए संबंधित चीनी विभागों से परामर्श करेंगे। इसके बाद वे जवाब देंगे कि क्या वैरिफाई हुए छात्र अपने कोर्स को पूरा करने के लिए चीन की यात्रा कर सकते हैं।" दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का कहर, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी, पाचंवी लहर के आसार नोटिस में बताया, "यह कॉर्डिनेशन प्रोसेस समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। चीनी पक्ष ने यह भी बताया है कि पात्र छात्रों को बिना शर्त Covid-19 रोकथाम उपायों का पालन करना चाहिए। साथ ही Covid-19 की रोकथाम के उपायों से जुड़े सभी खर्चों को छात्र खुद ही उठाएंगे।" छात्रों के अलावा, चीन में काम करने वाले भारतीयों के सैकड़ों परिवार भी चीन की तरफ से भारत से वीजा और उड़ानें रद्द करने के मद्देनजर घर वापस आ गए थे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xr6I1qf
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment