Akshaya Tritiya 2022: भारतीयों को सोने से बहुत प्यार है, यही कारण है कि वह त्योहार और शुभ दिनों पर सोना खरीदते हैं। एक ऐसा ही त्योहार अक्षय तृतीया तीन दिन बाद मंगलवार, 3 मई 2022 को आने वाला है। अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) उन त्योहारों में से एक है जहां सोना खरीदना धन और सौभाग्य लाने वाला माना जाता है। ज्यादातर लोग ज्वैलरी खरीदने के लिए ज्वैलरी स्टोर जाते हैं। ज्वैलरी खरीदने के लिए ग्राहकों को खास ध्यान रखने की जरूरत है, ताकि वह किसी भी धोखे या नुकसान से बच जाएं। जानें उन तरीकों के बारे में.. हॉलमार्क गोल्ड ज्वैलरी ही खरीदें सोना खरीदते समय सबसे पहली जो चीज याद रखनी है कि सिर्फ हॉलमार्क वाली ज्वैलरी ही खरीदनी है। जिस ज्वैलरी पर हॉलमार्क नहीं होता, उसकी प्योरिटी शुद्द नहीं होती। सोना 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट की शुद्धता के साथ आता है। ऐसे में अगर आप हॉलमार्क वाली ज्वैलरी खरीदते हैं तो इस बात की गारंटी होगी कि आपका सोना प्योर है और इसमें कोई मिलावट नहीं है। मेकिंग चार्ज पर करें बारगेन आप जब गोल्ड ज्वैलरी खरीदें तो मेकिंग चार्ज को लेकर मोल-भाव जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अधिकतर ज्वैलर मोल-भाव के बाद रेट कम कर देते हैं। ज्वैलरी में मेकिंग चार्ज की लागत करीब 30 फीसदी होती है। ऐसे में कोशिश करें की मेकिंग चार्ज पर बारगेन करें और कीमत को कम कराएं। सोने का वजन जरूर करें चेक जब भी आप सोना खरीद रहे हैं तो ज्वैलरी पीस का वजन जरूर चेक करें। ये याद रखें कि आप रसोई या राशन का सामान नहीं ले रहे। सोना एक कीमती मेटल है और इसके साथ काफी हेरा फेरी होती है। अगर वजन एक ग्राम भी ऊपर नीचे हुआ तो आपको 5,341 रुपये अधिक चुकाने पड़ सकते हैं। अभी ज्वैलरी बाजार में 1 ग्राम सोने का भाव 5,341 रुपये है। वजन गलत कैलकुलेट करने पर आपको सोना खरीदना महंगा पड़ सकता है। ऐसे में जब भी सोना खरीदें तो उसका वजन एक बार स्वयं जरूर चेक करें। Akshaya Tritiya 2022: अक्षय तृतीया के दिन घर बैठे गूगल पे से खरीदें 24 कैरेट सोना, जानें तरीका
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/RZXHk98
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment