Yes Bank के पूर्व MD और CEO राणा कपूर (Rana Kapoor) को 16 फरवरी को जमानत मिल गई है। कपूर को यह जमानत मुंबई के स्पेशल PMLA कोर्ट से मिली है। राणा कपूर 300 करोड़ रुपए के घोटाला मामले में जेल में थे। राणा कपूर के साथ अवंता ग्रुप के गौतम थापर को भी जमानत मिल गई है। हालांकि राणा कपूर पर CBI और ED के दूसरे मामले में दायर हैं जिसकी वजह से वह अभी जेल में ही रह सकते हैं। ED के मुताबिक, गौतम थापर, अवंता रियल्टी लिमिटेड, ओएस्टर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ 2017 से 2019 के बीच भरोसा तोड़ने, धोखा देने, आपराधिक षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज किया है। आज सुबह दिल्ली हाई कोर्ट ने Yes Bank के पूर्व MD और CEO राणा कपूर की जमानत याचिका पर एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की प्रतिक्रिया मांगी थी। राणा कपूर पर आरोप है कि उन्होंने मनीलॉन्डरिंग की जिसकी वजह से Yes Bank को 466.51 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। जस्टिस मनोज कुमार ओहरी ने कपूर की याचिका पर नोटिस जारी किया था और इस मामले की सुनवाई 11 मार्च के लिए लिस्टेड थी। राणा कपूर ने इससे पहले जनवरी 2022 में भी जमानत याचिका दायर की थी लेकिन तब उनकी याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी थी। कोर्ट का मानना था कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेहद संगीन है लिहाजा उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती है। हालांकि जनवरी में कोर्ट ने 15 अन्य आरोपियों को जमानत दे दी थी। इनमें बी हरिहरण, अभिषेक एस पांडे, राजेंद्र कुमार मंगल, रघुवीर कुमार शर्मा,अनिल भार्गव, तापसी महाजन, सुरेंद्र कुमार खंडेलवाल, सोनू चड्ढा, हर्ष गुप्ता, रमेश शर्मा, पवन कुमार अग्रवाल, अमित ममतानी, आशीष अग्रवाल, अमित कुमार और विनोद बहेती शामिल हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/srUWxR8
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment