Ukraine Russia War: संयुक्त राष्ट्र (UN) ने यूक्रेन (Ukraine) में चल रही लड़ाई में कम से कम 240 आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है, जिनमें से कम से कम 64 लोगों की मौत गुरुवार को हुई। हालांकि, उसका मानना है कि "वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक है", क्योंकि मारे गए लोगों की कई खबरों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय के लिए बने कार्यालय (OCHA) ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय से शनिवार देर रात आंकड़ा जारी किया। यह कार्यालय किसी संघर्ष में मारे गए लोगों की पुष्टि के लिए सख्त वैरिफिकेशन प्रक्रियाओं का पालन करता है। OCHA ने यह भी कहा कि असैन्य ढांचों को नुकसान पहुंचने से हजारों लोग बिजली या पानी की सुविधाओं से वंचित हो गए हैं और इससे यूक्रेन में खासतौर से उत्तरी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में मानवीय संकट की स्थिति पैदा हो गई है। Ukraine Invasion: YouTube, Facebook और Twitter ने ब्लॉक किए रूस के सरकारी मीडिया के विज्ञापन यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन ने रूस के खिलाफ अपना आवेदन इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) को सौंप दिया है। आक्रामकता को सही ठहराने के लिए नरसंहार की धारणा में हेरफेर करने के लिए रूस को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। हम रूस को अब सैन्य गतिविधि बंद करने का आदेश देने वाले तत्काल निर्णय का अनुरोध करते हैं और अगले हफ्ते ट्रायल शुरू होने की उम्मीद करते हैं। तीन लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ा देश वहीं संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि पड़ोसी देशों में पहुंच रहे यूक्रेन के नागरिकों की संख्या अब तीन लाख के पार चली गई है। AFP के मुताबिक, गुरुवार को रूस के आक्रमण के बाद से 3,68,000 से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़ कर जा चुके हैं। शरणार्थियों मामलों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त ने ट्वीट किया कि रूसी बलों के आक्रमण की वजह से भाग रहे लोगों की संख्या अब लगातार बदल रही है और इस पर अपडेट जानकारी रविवार को जारी की जाएगी। एजेंसी ने शनिवार को अनुमान जताया कि यूक्रेन के कम से कम 1,50,000 नागरिक भागकर पोलैंड और हंगरी तथा रोमानिया समेत अन्य देश चले गए हैं। पोलैंड की सरकार ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन के एक लाख से अधिक लोगों ने पिछले 48 घंटे में पोलैंड-यूक्रेन सीमा पार की है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/O7Uzy2D
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment