सरकारी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इसके तहत ग्राहकों को डिजिटली ज्यादा से ज्यादा सर्विसेज मुहैया कराने पर फोकस किया जाएगा। साथ ही डिजिटल बदलाव के तहत LIC (Life Insurance Corporation of India) एक फिनटेक यूनिट शुरू करने की संभावना भी तलाश रही है। LIC के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती (Siddhartha Mohanty) ने यह जानकारी एक इंटरव्यू के दौरान साझा की है। उनका कहना है कि LIC ने टोटल डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोजेक्ट DIVE (डिजिटल इनोवेशन एंड वैल्यू एन्हांसमेंट) शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट को चलाने के लिए एक सलाहकार नियुक्त किया गया है। मोहंती ने कहा है कि हमारा मकसद प्रोजेक्ट DIVE के जरिए अपने सभी स्टेकहोल्डर्स, ग्राहकों, इंटरमीडिएरीज, मार्केटिंग से जुड़े लोगों और हर किसी के लिए श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डिजिटल पहल स्थापित करना है। बदलाव के तहत पहले फेज में कस्टमर एक्वीजीशन वाले हिस्से में बदलाव किया जा रहा है। कस्टमर एक्वीजीशन तीन तरीकों से किया जाता है- एजेंट, बैंकएश्योरेंस और डायरेक्ट सेल। LIC को ज्यादातर नए ग्राहक अपने एजेंट के जरिए मिलते हैं। एक क्लिक पर मिलेंगी ये सर्विसेज उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद अन्य क्षेत्रों में भी बदलाव देखने को मिलेगा। क्लेम सेटलमेंट, लोन जैसी सर्विसेज और अन्य सर्विसेज एक बटन के ‘क्लिक’ पर उपलब्ध कराई जाएंगी। मोहंती ने कहा है कि ग्राहकों को LIC ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे अपने मोबाइल के जरिए हमारी जरूरी सेवाओं को एक्सेस कर सकते हैं। आगे कहा कि हम फिनटेक पर भी ध्यान दे रहे हैं और व्यवसाय के विस्तार में इसकी क्षमता का इस्तेमाल करेंगे। LIC खुद की फिनटेक आर्म शुरू करने के विकल्प तलाश रही है। इसे एक बिजनेस मॉडल के तौर पर शुरू किया जा सकता है। बता दें कि LIC ने प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूशन के लिए चालू वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक तीन फिनटेक कंपनियों को कॉरपोरेट एजेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। LIC ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में नई पॉलिसी के प्रीमियम में डबल डिजिट में ग्रोथ हासिल करने के उद्देश्य से आने वाले महीनों में तीन से चार नए प्रोडक्ट पेश करने की योजना बनाई है। IREDA IPO: लिस्टिंग के दिन करा सकता है अच्छा मुनाफा, ग्रे मार्केट में अभी इस भाव पर है शेयर दिसंबर में आ रहा है नया बीमा प्रोडक्ट मोहंती ने कहा कि LIC दिसंबर के पहले सप्ताह में एक नया प्रोडक्ट पेश करने जा रही है। उम्मीद है बाजार में इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी। नए प्रोडक्ट के कुछ फीचर्स साझा करते हुए मोहंती ने कहा कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नया प्रोडक्ट बाजार में हलचल लाएगा क्योंकि हर कोई जानना चाहता है कि वह कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 वर्षों के बाद उसे कितना रिटर्न मिलेगा। इसके अलावा ऋण सुविधा और प्रीमैच्योर विदड्रॉअल भी इस नए प्रोडक्ट के फीचर्स में शामिल है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/fpG3qEe
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment