Delhi-NCR Earthquake: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को 2.6 तीव्रता का हल्का भूकंप (Mild Earthquake) आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा, “11-11-2023 को 15:36:53 IST बजे आए भूकंप की तीव्रता: 2.6 मापी गई। इसकी धरती से गहराई: 10 किलोमीटर, स्थान: उत्तरी जिला, दिल्ली, था।” पिछले हफ्ते, नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया था और पूरे दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में झटके महसूस किए गए थे। नेपाल में 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के कुछ दिनों बाद नए झटके महसूस किए गए। नेपाल में 2015 के बाद से ये अब तक का सबसे भीषण भूकंप था, जिसमें 153 लोगों की मौत हो गई और 160 लोग घायल हो गए। 14 घंटों में 800 भूकंप! इस देश में पैदा हुआ ज्वालामुखी फटने का खतरा, आपातकाल घोषित 3 नवंबर को आए भूकंप का केंद्र नेपाल में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके से इमारतें हिलीं तो दिल्ली-एनसीआर में नागरिक अपने घरों से बाहर निकल आए। 7 नवंबर को, पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में 4 से ज्यादा तीव्रता के तीन भूकंप आए, जिसमें 16 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया, “सोमवार दोपहर को पश्चिमी नेपाल के जाजरकोट में 4 से अधिक तीव्रता वाले तीन झटकों में 16 लोग घायल हो गए। रुकुम पश्चिम में 10 लोग घायल हो गए और जजरकोट में छह अन्य घायल हो गए। क्यों आता है भूकंप? धरती के ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेट से मिलकर बनी है। जहां भी ये प्लेट एक-दूसरे से टकराती हैं। वहां भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है। भूकंप तब आता है, जब ये प्लेट्स एक-दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं। ऐसे में जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं, एक-दूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर होती हैं। तब ऐसी स्थिति में जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहा जाता है। इसके अलावा उल्का प्रभाव और ज्वालामुखी विस्फोट, माइन टेस्टिंग और न्यूक्लियर टेस्टिंग की वजह से भी भूकंप आते हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता मापी जाती है। इस स्केल पर 2.0 या 3.0 की तीव्रता का भूकंप हल्का होता है, जबकि 6 की तीव्रता का मतलब शक्तिशाली भूकंप होता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/DoRf2Xz
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment