Upcoming IPOs: इस सप्ताह केवल एक ही IPO खुलने जा रहा है और वह है ड्रायर मेकर एरोहेड सेपरेशन इंजीनियरिंग (Arrowhead Seperation Engineering) का। कंपनी अपना पब्लिक इश्यू 16 नवंबर को लेकर आएगी। यह एक SME IPO होगा, जिसका साइज 13 करोड़ रुपये रहेगा। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 233 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। IPO में पैसा लगाने के लिए निवेशकों के पास 20 नवंबर 2023 तक का वक्त रहेगा। लॉट साइज की बात करें तो निवेशक 600 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। Arrowhead Seperation Engineering IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा और इसमें 558,000 नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि इश्यू के तहत ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा। नए शेयरों को जारी कर हुई आय का इस्तेमाल कंपनी वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने, NBFC लोन चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। कब हो सकती है लिस्टिंग Arrowhead Seperation Engineering IPO के लिए रजिस्ट्रार Cameo Corporate Services Limited है। वहीं बुक रनिंग लीड मैनेजर Aryaman Financial Services Limited है। इश्यू के लिए मार्केट मेकर Aryaman Capital Markets है। IPO के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 23 नवंबर को हो सकता है। वहीं शेयर बाजार में Arrowhead Seperation Engineering की लिस्टिंग 29 नवंबर को हो सकती है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE SME पर होगी। कंपनी में अभी प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है, जो पब्लिक इश्यू आने के बाद घटकर 35.09 प्रतिशत हो जाएगी। Protean eGov Tech: फ्लैट लिस्टिंग के बाद 12% तक चढ़ा शेयर; होल्ड करें या बेचें, एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह 1991 में शुरुआत Arrowhead Seperation Engineering Limited की शुरुआत 1991 में हुई थी। कंपनी वैक्यूम डबल ड्रम ड्रायर, रोटरी ड्रायर, सिंगल ड्रम ड्रायर, डबल ड्रम ड्रायर, पैडल ड्रायर, फ्लेकर सिस्टम, टोटली एंक्लोज्ड सिंगल ड्रम ड्रायर, कंटीन्युअस पार्टिकुलेट ड्रायर आदि की मैन्युफैक्चरर, ट्रेडर और एक्सपोर्टर है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/FisG74J
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment