वेदांता रिसोर्सेज (Vedanta Resources) ने क्रिस ग्रिफिथ (Chris Griffith) को अफ्रीका में अपनी बेस मेटल्स इकाई का सीईओ और अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालनों का प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। क्रिस ग्रिफिथ गोल्ड फील्ड्स के पूर्व सीईओ और एंग्लो अमेरिकन पीएलसी के एग्जीक्यूटिव रह चुके हैं। अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के नेतृत्व वाले वेदांता समूह ने यह जानकारी एक बयान जारी करके दी है। ग्रुप ने कहा है कि क्रिस की नियुक्ति 2 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी होगी। ग्रिफिथ ने दिसंबर 2022 में गोल्ड फील्ड्स से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि कंपनी कनाडाई फर्म यामाना गोल्ड इंक का अधिग्रहण करने में विफल रही थी। ग्रिफिथ के पास प्रिटोरिया विश्वविद्यालय से खनन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री है। गोल्ड फील्ड्स से पहले क्रिस ने वैश्विक खनन कंपनी एंग्लो अमेरिकन में दो प्रमुख व्यवसायों- एंग्लो अमेरिकन प्लैटिनम (एम्प्लाट्स) और कुम्बा आयरन ओर के सीईओ के रूप में कार्य किया। कहा जाता है कि एम्प्लाट्स में परिचालन प्रदर्शन में अभूतपूर्व सुधार के पीछे ग्रिफिथ ही थे, जिससे उनके कार्यकाल में EBITDA में 1500% की वृद्धि हुई। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी लौह अयस्क कंपनी कुंबा में वह तय समय से पहले उत्पादन में बड़ी वृद्धि के लिए जिम्मेदार थे। वेदांता रिसोर्सेज ने बयान में कहा है कि सीईओ के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान रेवेन्यु में 127% की वृद्धि हुई। क्या-क्या संभालेंगे ग्रिफिथ ग्रिफिथ लाइबेरिया में वेदांता रिसोर्सेज के लौह अयस्क व्यवसाय, नामीबिया व दक्षिण अफ्रीका में जिंक व्यवसाय और जाम्बिया में कोंकोला कॉपर माइन्स (केसीएम), भारत में स्टरलाइट कॉपर व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फुजैरा सहित कॉपर के सभी व्यवसायों के प्रभारी होंगे। कंपनी ने बयान में कहा है, "बेस मेटल्स के सीईओ के रूप में अपनी नई भूमिका में क्रिस ग्रिफिथ, वेदांता जिंक इंटरनेशनल और वेदांता कॉपर दोनों व्यवसायों के संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसमें जाम्बिया में कोंकोला कॉपर माइन्स में परिचालन के साथ-साथ भारत व मध्य पूर्व में कंपनी के डाउनस्ट्रीम प्रोसेसिंग व्यवसायों की निगरानी भी शामिल है। प्रेसिडेंट इंटरनेशनल के रूप में क्रिस कंपनी के लिए व्यापक रणनीतिक नेतृत्व का हिस्सा होंगे और लाइबेरिया में लौह अयस्क व्यवसाय सहित भारत के बाहर वेदांता के परिचालनों के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।" अगस्त में भारत का घरेलू हवाई यातायात 23% बढ़ा, इस एयरलाइंस का कायम है दबदबा अनिल अग्रवाल ने ग्रिफिथ को बताया अमूल्य वेदांता में ग्रिफिथ का स्वागत करते हुए वेदांता समूह के चेयरपर्सन अनिल अग्रवाल ने कहा, “खनन उद्योग में ग्रिफिथ का व्यापक अनुभव और गोल्ड फील्ड्स, एंग्लो अमेरिकन प्लैटिनम व कुंबा आयरन ओर में लीडरशिप रिकॉर्ड उन्हें हमारी टीम में एक अमूल्य एडिशन बनाता है। विशेष रूप से तब, जब हम अपने पोर्टफोलियो में केसीएम की वापसी के साथ अपने कॉपर कारोबार में एक रोमांचक ग्रोथ फेज की शुरुआत कर रहे हैं। क्रिस का ग्रोथ माइंडसेट, स्थिरता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता के साथ वेदांता के मूल मूल्यों के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।” ग्रिफिथ एंग्लो अमेरिकन पीएलसी के लौह-अयस्क और प्लैटिनम परिचालनों का नेतृत्व करते थे, जहां अनिल अग्रवाल एक समय सबसे बड़े शेयरधारक थे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Hx374AD
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment