SBI Saving Account and FD Nomination: किसी भी निवेश में अकाउंट या बचत खाते को खोलते समय समय नॉमिनेशन का प्रोसेस पूरा करना जरूरी है। पिछले कुछ सालों में बैंकों में लावारिस जमा की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। ऐसे में बैंक ग्राहकों पर नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी करने पर खास जोर दे रहे हैं। बैंक खाते के लिए अप्लाई करते समय और फॉर्म भरते समय, आपसे नॉमिनी भरने के लिए कहा जाता है। नॉमिनी का मतलब है कि खाताधारक को खाते के मालिक की मृत्यु के बाद जमा या निवेश का दावा करने के लिए किसी का नाम देना होगा। नॉमिनी व्यक्ति वह होता है जिसका नाम खाताधारक ने अपने निवेश या बैंक अकाउंट में दे रखा है। यहां आपको बता रहे हैं कि आप कैसे एसबीआई अकाउंट में नॉमिनी फाइल कर सकते हैं। नॉमिनी क्यों जरूरी है? भारतीय स्टेट बैंक (SBI) समय-समय पर अपने ग्राहकों से नामांकन पूरा करने का अनुरोध करता रहता है। अगर आप भी स्टेट बैंक के ग्राहक हैं और अपने सेविंग अकाउंट या एफडी खाते में नॉमिनी की प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं तो आप यह काम आसानी से कर सकते हैं। नॉमिनी का खाताधारक के जीवित रहने तक अकाउंट में जमा रकम पर कोई अधिकार नहीं होता है, लेकिन अगर किसी खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में अकाउंट में जमा पैसा नॉमिनी को मिल जाता है। SBI सेविंग अकाउंट में नॉमिनी का नाम कैसे जोड़े सेविंग अकाउंट में नॉमिनी जोड़ने के लिए सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर जाएं। यहां मेन्यू पर जाएं और 'Request & Enquiries' टैब पर क्लिक करें। इसके बाद आपको ऑनलाइन नॉमिनेशन का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद अपने खाते का टाइप जैसे बचत या एफडी चुनें। इसके बाद नॉमिनी जोड़ने के विकल्प पर जाएं। यहां नॉमिनी का नाम, जन्म तिथि, पता और संबंध डालें। उसके बाद सबमिट कर दें।। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे डालें। इसके बाद कन्फर्म टैब पर क्लिक करें। इसके बाद नॉमिनी की प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। YONO ऐप के जरिए नॉमिनी जोड़ें सबसे पहले अपने योनो ऐप में लॉगइन करें। इसके बाद सर्विसेज एंड रिक्वेस्ट विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद अकाउंट नॉमिनी का विकल्प चुनें। इसके बाद मैनेज नॉमिनी के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपना अकाउंट टाइप चुनें। और नॉमिनी की जानकारी डालें। बैंक में जाकर भी नॉमिनी को अपडेट किया जा सकता है स्टेट बैंक ग्राहकों को ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन भी नॉमिनी अपडेट करने की सर्विस देता है। आप एसबीआई ब्रांच में जाकर नॉमिनी फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। वहीं माइनर खाते में अगर खाताधारक की मृत्यु हो जाती है तो खाते में जमा रकम माता-पिता को मिल जाएगी। Daily Voice : लार्ज-कैप का वैल्यूएशन थोड़ा महंगा लेकिन ये अभी बबल जोन में नहीं, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों होगी जोरदार कमाई
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/GxNWLV8
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment