Ratnaveer Precision Engineering IPO : रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 21.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को कुल 25.67 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.17 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 93 से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इसके जरिए 165.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू में 6 सितंबर तक निवेश का मौका है। अलग-अलग कैटेगरी का हाल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 4.21 गुना नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 42.23 गुना रिटेल इन्वेस्टर्स - 23.06 गुना टोटल - 21.78 गुना (BSE, 5 सितंबर 2023, 05:00:00 PM) आईपीओ से जुड़ी डिटेल कंपनी आईपीओ के तहत 35.24 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं प्रमोटर विजय रमनलाल सांघवी की ओर से 29.79 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है। आईपीओ का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए रखा जाएगा। एंकर निवेशकों को इसी QIB के हिस्से में शेयर आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित रखा जाएगा, जबकि बाकी 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित होगा। लॉट साइज गुजरात मुख्यालय वाली रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के IPO के लिए निवेशक लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते है। एक लॉट में कंपनी के 150 शेयर होंगे। इस तरह रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1 लॉट (150 शेयर) की बोली लगाने के लिए 14,700 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं और इसके लिए 1,91,100 रुपये निवेश करना होगा। कंपनी के बारे में रत्नवीर गुजरात में चार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स के माध्यम से अपना बिजनेस ऑपरेट करता है। कंपनी यूनिट-I में फिनिशिंग शीट, वॉशर और सोलर माउंटिंग हुक और यूनिट-II में एसएस पाइप और ट्यूब बनाती है। यूनिट-III और यूनिट-IV का उपयोग बैकवर्ड इंटीग्रेशन प्रोसेस के लिए किया जाता है। इसमें यूनिट-III मेल्टिंग यूनिट है और यूनिट-IV रोलिंग यूनिट है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/eoxYV3F
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
-
BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम...
-
मेनबोर्ड सेगमेंट में इस सप्ताह 6 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक नाम बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन है। कंपनी ₹2,533.66 करोड़ का पब्लिक इश्यू ले...
No comments:
Post a Comment