बाजार में सितंबर सीरीज का शानदार आगाज रहा। 01 सितंबर यानी आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी देखने को मिली। ऑटो इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। वहीं मेटल, PSE, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। ऑटो, इंफ्रा, बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 555.75 अंक यानी 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ 65,387.16 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 181.50 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के साथ 19435.30 के स्तर पर बंद हुआ। आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन BSE | CMP Rs 1,126 | आज यह स्टॉक 6 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। दरअसल, BSE ने बायबैक प्राइस में बदलाव किया है। कंपनी ने बायबैक प्राइस 816 रुपये प्रति शेयर से बढ़ाकर 1,080 रुपये प्रति शेयर किया है। शेयर बायबैक की रिकॉर्ड डेट 14 सितंबर तय की गई है। JSW | CMP Rs 806 | आज यह स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त के लेकर बंद हुआ। दरअसल, जेएसडब्ल्यू स्टील यहां देश में इलेक्ट्रिक वेईकल्स (EVs) बनाने को तकनीकी लाइसेंस के लिए चाइनीज कंपनी लीपमोटर से बातचीत कर रही है। अभी यह बातचीत शुरुआती अवस्था में है। न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेएसडब्ल्यू की योजना अपने ब्रांड नाम से स्थानीय तौर पर ईवी बनाने के लिए लीपमोटर का प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की है। ONGC | CMP Rs 181 | आज यह स्टॉक 4 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। फिच रेटिंग्स इस पीएसयू कंपनी की रेटिंग BBB(स्टेबल आउटलुक) की है। फिच रेटिंग स पता चलता है कि ओएनजीसी को मोडरेट लेवल माना जाता है। इसके अतिरिक्त, फिच ने कहा है कि ओएनजीसी के लिए भविष्य का दृष्टिकोण स्थिर है। Navneet Education | CMP Rs 160 | आज यह स्टॉक 4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। कंपनी ने समूह संरचना को तर्कसंगत बनाने और बेहतर तालमेल हासिल करने के उद्देश्य से कई बदलाव करने का निर्णय लिया।कंपनी के निदेशक मंडल ने एक स्टेप-डाउन सहायक कंपनी के विलय और नवनीत फ्यूचरटेक लिमिटेड के एड-टेक व्यवसाय को नवनीत एजुकेशन लिमिटेड में अलग करने की मंजूरी दे दी है। Sula Vineyards | CMP Rs 491 | आज यह स्टॉक 0.5 फीसदी की हल्की बढ़त के लेकर बंद हुआ। कंपनी में फंड एक्शन देखने को मिला है। Verlinvest Asia ने कंपनी में 1.06 करोड़ शेयर बेचे हैं। खरीदारों की लिस्ट में Morgan Stanley, HDFC MF और Societe Generale का नाम है। NCC | CMP Rs 170 | आज यह स्टॉक 1 फीसदी की बढ़त के लेकर बंद हुआ। कंपनी ने अगस्त महीने में 8,398 करोड़ रुपये के चार कॉन्ट्रैक्ट मिलने की घोषणा की है। कंपनी को महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण निगम से 5,755 करोड़ रुपये के पहले दो ऑर्डर और उत्तर बिहार बिजली वितरण निगम से तीसरा ऑर्डर मिला है। Mahindra and Mahindra | CMP Rs 1,591 | आज यह स्टॉक 1 फीसदी की बढ़त के लेकर बंद हुआ। सालाना आधार पर अगस्त में कुल ट्रैक्टर बिक्री 21,676 यूनिट रही है जबकि ट्रैक्टर बिक्री 23,000 यूनिट पर रहने का अनुमान किया गया था। वहीं अगस्त में कुल बिक्री 19% बढ़कर 70,350 यूनिट रही। PV बिक्री 25% बढ़कर 37,270 यूनिट रहा। जबकि SUV बिक्री 26% बढ़कर 37,270 यूनिट रहा है। 3-व्हीलर बिक्री 47% बढ़कर 7,044 यूनिट रहा। Closing Bell: सेंसेक्स 555 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,400 के पार हुआ बंद, मेटल, पावर शेयर चमके
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/6ImoxhM
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment