DDA Delhi Diwali Bonanza Offer: दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) दिवाली के आसपास त्योहारी सीजन के दौरान अपनी प्रीमियम हाउसिंग स्कीम लॉन्च करेगी। ऐसी उम्मीद है कि डीडीए साल 2023 में आने वाली स्कीम में पेंटहाउस सहित 3,000 प्रीमियम हाउस ऑफर करेगी। ये सभी प्रीमियम घर दिल्ली के द्वारका और वसंत कुंज इलाके में होंगे। डीडीए (DDA) भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में दिल्ली विकास अधिनियम 1957 के तहत बनाया गया एक वैधानिक निकाय है। डीडीए जमीन के अधिग्रहण और फिर उसे डेवलप करने के अलावा प्लानिंग और विकास के लिए जिम्मेदार है। डीडीए के पास दिल्ली में हाउसिंग और कमर्शियल प्रॉपर्टी बनाने का काम करती है। रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च होने वाले फ्लैट्स का नंबर अलग हो सकता है। अभी कई यूनिट्स का कंस्ट्रक्शन चल रहा है। इन फ्लैटों के लिए भी ड्रा निकाला जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक स्कीम के तहत लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउंट निकाले जाएंगे। ये फ्लैट HIG होंगे। ये HIGमें सुपर लग्जरी अपार्टमेंट होंगे। हालांकि, इन फ्लैट्स की कीमत अभी तय नहीं की गई है। इन पेंटहाउस और छत के बगीचों से सेक्टर 19 और 24 में फैले गोल्फ कोर्स का नजारा दिखाई देगा। ये पेंटहाउस लगभग 266 वर्ग मीटर (2,860 वर्ग फीट) एरिया का होगा। वहीं, HIG फ्लैट 2 साइज में होगा। पहला 129 वर्ग मीटर और दूसरा 150 वर्ग मीटर का होगा। डीडीए ने 30 जून को अपनी आवास योजना शुरू की थी। तब राजधानी दिल्ली के जसोला, रोहिणी, द्वारका, लोक नायक पुरम, नरेला और सिरसपुर क्षेत्रों में 1, 2 और 3BHK फ्लैट सेल के लिए निकाले थे। तब डीडीए ने 5,600 फ्लैट की सेल रखी थी। तब डीडीए 1,800 फ्लैट ही बेच पाया। Share Market Crash: सेंसेक्स ने 700 अंकों का लगाया गोता, इन 5 कारणों से निवेशकों ने धड़ाधड़ बेचे शेयर
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Odp9cCV
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment