आईटी कंपनी न्यूजेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज (Newgen Software Technologies) को मौजूदा वित्त वर्ष में लगभग 20 फीसदी रेवेन्यू ग्रोथ का भरोसा है। कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि भारत और एशिया-प्रशांत जैसे बाजारों की मजबूती से उन्हें मदद मिल रही है। न्यूजेन सॉफ्टवेयर के CEO वीरेंद्र जीत ने बताया कि कंपनी अपनी बिजनेस जरूरतों को पूरा करने के लिए इस साल ‘कैंपस प्लेसमेंट’ से लगभग 400-500 लोगों को हायर करने की योजना बना रही है। कंपनी के CEO ने और क्या कहा? अमेरिका और यूरोप की जगह न्यूजेन उभरते बाजारों पर फोकस करती है, जहां ग्रोथ के लिए पर्याप्त अवसर हैं। उन्होंने कहा, "हमारा निवेश मुख्य रूप से रिसर्च एंड डेवलपमेंट और बिक्री में होता है और हम इस गति को जारी रखेंगे। हम इस साल किसी भी निवेश को रोकने के बारे में नहीं सोच रहे हैं।" उन्होंने कहा, "हमारा बिजनेस ट्रेडिशनल इंडियन आईटी सर्विस बिजनेस से बहुत अलग है। हम सॉफ्टवेयर प्रोडक्ट पर बेस्ड बिजनेस हैं। मंदी के दौरान हमारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल मैनेजिंग कॉस्ट के लिए किया जा सकता है। इसलिए तेजी हो या मंदी, हमारे प्रोडक्ट्स की मांग बनी रहती है।’’ 400-500 लोगों को हायर करेगी कंपनी कंपनी में इस समय कुल 3800 कर्मचारी हैं। कंपनी कैंपस भर्ती का अगला राउंड शुरू कर रही है, और इस साल उसने 400-500 लोगों को नियुक्त करने का लक्ष्य रखा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/YJjKhXO
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment