टीवी जगत के फेमस अभिनेता और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनके मामा गोविंदा के बीच की अनबन से हर कोई वाकिफ है। काफी लंबे वक्त से गोविंदा अपने भांजे से नाराज चल रहे हैं। इसे लेकर बीच बीच में कई तरह की खबरें और अफवाहें दोनों ही आती रहती हैं। हालांकि अब कृष्णा अभिषेक ने अपने एक पोस्ट में अपने मामा गोविंदा को टैग करने के बाद सभी को चौंका दिया है। अब कृष्णा अभिषेक ने इस बारे में खुलासा किया है। कृष्णा ने कहा है कि वे अपने मामा के साथ रिश्ते सुधारना चाहते हैं। कृष्णा ने कहा है कि वे अपनी माँ से काफी ज्यादा प्यार करते हैं। भले ही वे रेस्पॉन्स दें या ना दें लेकिन मैं उनको टैग करना चाहता था। क्या कहा कृष्णा अभिषेक ने इसके आगे कृष्णा ने कहा कि भगवान करे झगड़ा ख़त्म हो जाये। समय बीतता जा रहा है, मैं चाहता हूं कि अब ये सब सुलझ जाए. मैं उससे प्यार करता हूं। मेरे जितने परिवार में उनका कोई सम्मान नहीं करता होगा। कृष्णा अभिषेक ने अपनी मामी यानी गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि वह उनके लिए मां की तरह हैं। जहां प्यार होता है वहां पर झगड़ा भी होता है। बहुत हो गया, ये अब ख़त्म होना चाहिए। मैं अपनी मामी से भी प्यार करता हूं। उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है। वह मेरे लिए माँ की तरह हैं। माँ को जब बच्चे की कोई बात बुरी लगती है तो वो इतना गुस्सा हो जाता है कि फिर इंसान सोचता है कि मैं उससे मिलना ही नहीं चाहता। इसलिए, मुझे लगता है कि वैसा ही कारण होगा गुस्से का। फ्लाइट के अंदर लोगों से पैसे मांगता दिखा पाकिस्तानी व्यक्ति, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो कृष्णा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था वीडियो बता दें, कृष्णा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो डाला था जिसमें वह सेट पर डांस करते नजर आ रहे थे। कैप्शन में उन्होंने गोविंदा को टैग किया और अपने बचपन के दिनों को याद किया। अब, उसी के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने बताया, तब मैं जोरू का गुलाम (2000), हीरो नंबर 1 (1997), हसीना मान जाएगी (1999) के सेटों पर जाता था। अखियों से गोली मारे (2002) और परदेसी बाबू (1998) की शूटिंग मेरे सामने हुई थी। मैंने उनके जैसा कलाकार कभी नहीं देखा। मेरे लिए हमेशा से ही हीरो गोविंदा हैं। गणेश (कोरियोग्राफर गणेश आचार्य) जी मुझे पीछे खड़ा करते थे और एक डांसर के रूप में यह मेरे लिए एक शुरुआत साबित हुई। अगर मैं डांस करते समय उनके जैसा दिखता हूं तो यह मेरे लिए सबसे बड़ी तारीफ है।' मैं उसकी नकल नहीं करता। यह स्वाभाविक रूप से आता है क्योंकि यह मेरे खून में है। और इन सभी ने मेरे करियर को प्रभावित और आकार दिया है।''
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/A4n9kDZ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment