Share Market Update: भारतीय शेयर बाजार सोमवार 26 जून को लगभग सपाट बंद हुए। सेंसेक्स में जहां 9 अंकों की मामूली गिरावट आई। वहीं निफ्टी 26 अंक चढ़कर बंद हुआ। हालांकि ब्रॉडर मार्केट में तेजी का माहौल रहा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 1.04 फीसदी और 0.71 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों ने आज करीब 1.24 लाख लाख करोड़ रुपये का लाभ कमाया। सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, फार्मा, सर्विसेज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर एनर्जी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी रही। कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 9.37 अंक या 0.015 फीसदी टूटकर 62,979.37 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 25.70 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 18,691.20 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों ने 1.24 लाख करोड़ रुपये कमाए बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 26 जून को बढ़कर 290.71 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 23 जून को 289.47 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की वेल्थ में करीब 1.24 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में सबसे अधिक 1.67 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाइटन (Titan), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.56% से लेकर 1.54% तक की तेजी के साथ बंद हुए। यह भी पढ़ें- Tata Consumer Products के शेयरों में उछाल, ब्रोकरेज को 21% की दमदार रैली की उम्मीद सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक 0.86% की गिरावट रही। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), एनटीपीसी (NTPC), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर भी आज लाल निशान में बंद हुए और इनमें करीब 0.58% से लेकर 0.84% तक की गिरावट देखी गई। सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं- 1,859 शेयरों में रही गिरावट बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,817 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,859 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,785 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 173 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/MSkOyFf
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment