Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) के शेयर आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में फिसलकर बंद हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने 75 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। अब ब्रोकरेज इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक ग्रेन्यूल्स के शेयर मौजूदा लेवल से करीब 25 फीसदी ऊपर उछल सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 287.05 रुपये (Granules India Share Price) पर बंद हुए हैं। Granules ने बनाया करोड़पति ग्रेन्यूल्स के शेयर 20 दिसंबर 2002 को महज 2.15 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 287.05 रुपये पर है यानी कि 21 साल में यह 13251 फीसदी मजबूत हुआ है और निवेशक 75 हजार रुपये के निवेश पर ही करोड़पति बन गए। पिछले एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 23 जून 2022 को यह एक साल के निचले स्तर 238.05 रुपये पर था। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और महज पांच महीने में ही यह 60 फीसदी से अधिक उछलकर 4 नवंबर 2022 को 52 हफ्ते के हाई 381.25 रुपये पर पहुंच गया। शेयरों की तेजी यहीं थम गई और इस हाई से यह करीब 25 फीसदी डाउनसाइड है। Adani Stocks: अमेरिकी झटके पर 52000 करोड़ स्वाहा, अदाणी एंटरप्राइजेज को तो यह खुलासा भी नहीं संभाल सका अब आगे क्या है रुझान ग्रेन्यूल्स बड़े पैमाने पर एपीआई (एक्टिव फार्मा इनग्रेडिएंट), इंटरमीडिएट्स और फिनिश्ड डोजेज यानी दवाएं बनाती है। इसके सात प्लांट हैं और यह बी2बी, बी2सी मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन में है। वित्त वर्ष 2023 के रेवेन्यू में पैरासीटामोल, आईबूप्रोफेन, मेटफॉर्मिन, मेथोकॉर्बामोल और गुआईफेनेसिन यानी सिर्फ 5 प्रोडक्ट्स की 85 फीसदी हिस्सेदारी थी। अब आगे की बात करें तो यह कंपनी कोर एपीआई पोर्टफोलियो को मजबूत करने पर फोकस कर रही है, प्रोडक्ट मिक्स में बदलाव कर और भी जगहों पर अपना विस्तार कर रही है। इन वजहों से घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है और 360 रुपये का टारगेट फिक्स किया है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/PsqRW8V
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment