Market outlook: बेंचमार्क इंडियन इक्विटी इंडेक्स आज 21 जून को रिकॉर्ड क्लोजिंग लेवल पर बंद हुए हैं। बाजार काफी वोलेटाइल रहा। पावर, तेल और गैस और आईटी शेयरों से आज बाजार को सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 195.45 अंक या 0.31 फीसदी बढ़कर 63523.15 पर और निफ्टी 40.10 अंक या 0.21 फीसदी बढ़कर 18,856.80 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में लगभग 1672 शेयरों में तेजी आई। वहीं, 1750 शेयरों में गिरावट आई। जबकि 118 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, अदानी पोर्ट्स और एचडीएफसी निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एमएंडएम, डिविस लेबोरेटरीज और आईटीसी निफ्टी के टॉप लूजर रहे। कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत आज सपाट नोट पर हुई थी। लेकिन जल्द ही सेंसेक्स ने 63588.31 के नए रिकॉर्ड स्तर को छू लिया। जबकि निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई 18887.60 से थोड़ा नीचे रह गया। अलग-अलग सेक्टर्स की बात करें तो मेटल इंडेक्स लगभग 1 फीसदी नीचे बंद हुआ। जबकि एफएमसीजी इंडेक्स 0.4 फीसदी टूटा है। वहीं रियल्टी इंडेक्स 0.3 फीसदी नीचे बंद हुआ है। दूसरी तरफ एनर्जी इंडेक्स 1 फीसदी और तेल और गैस इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.7 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी चढ़कर बंद हुआ है। पीरामल एंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस और ल्यूपिन में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि आईडीएफसी, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और बंधन बैंक में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला। अलग-अलग शेयरों की बात करें तो मणप्पुरम फाइनेंस, ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और ल्यूपिन के वॉल्यूम में 1000 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली है। बीएसई पर आज जायडस लाइफसाइंसेज, केपीआई ग्रीन एनर्जी, उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज, टाटा मोटर्स, पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन, रिको ऑटो इंडस्ट्रीज, एक्साइड इंडस्ट्रीज, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और आईनॉक्स विंड सहित 200 से ज्यादा शेयरों ने अपना 52-वीक हाई हिट किया। IT शेयर नई उड़ान के लिए हो रहे तैयार, बाजार में किसी बड़े करेक्शन का डर नहीं: मिलन वैष्णव जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के विनोद नायर का कहना है कि रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद, घरेलू बाजार आज ऊपर की ओर बढ़ने में विफल रहा। ग्लोबल मुद्दों पर बढ़ रही चिंता और मानसून में देरी के कारण बाजार का मूड खराब हुआ। इसके अलावा, एफआईआई की तरफ से लगातार कई दिनों की नेट बिकवाली से बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा। हालांकि मिड कैप शेयरों की तेजी जारी रही। इस बीच ग्लोबल मार्केट में यूके की रिटेल महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने के कारण निवेशकों का सेंटीमेंट खराब हुआ। जानिए 22 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि मजबूत घरेलू फंडामेंटल्स के कारण बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। यही वह वजह है जिसके चलते सेंसेक्स ने आज अपना नया ऑल टाइम हाई बनाया और निफ्टी पिछले ऑलटाइम हाई को तोड़ते-तोड़ते रह गया। ग्लोबल लेवल पर अभी तमाम चुनौतियां बनी हुई हैं। ऐसे में विदेशी और घरेलू दोनों निवेशक भारतीय इक्विटीज में खरीदारी जारी रखेंगे। तकनीकी रूप से देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी हायर बॉटम फार्मेशन कर रहा है जो मोटे तौर पर पॉजिटिव संकेत है। ट्रेडर्स के लिए 18780 अहम सपोर्ट लेवल है। इसके ऊपर बने रहने पर निफ्टी 18900-18950 तक जा सकता है। हालांकि, अगर इंडेक्स 18780 से नीचे ट्रेड करता है और 18720-18700 तक फिसलता है तो शॉर्ट-टर्म करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/irqwGp3
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment