Jharkhand Mine Collapsed: झारखंड (Jharkhand) के भौरा कोलियरी में शुक्रवार को अवैध खनन (illegal mining) के दौरान एक खदान के धंसने (mine collapsed) से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना धनबाद में हुई और अधिकारियों ने कहा कि एक शव बरामद किया गया है। घटना यहां से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई। PTI के मुताबिक, धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) अभिषेक कुमार ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे। #WATCH | Jharkhand: One body was recovered after a portion of BCCL (Bharat Coking Coal Limited) open mine collapsed in Dhanbad. pic.twitter.com/7iIyE96YJe — ANI (@ANI) June 9, 2023 एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया, "स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" Mira Road Murder: बदबू आने पर मरे हुए चूहे की तलाश कर रहे थे पड़ोसी, मनोज साने का फ्लैट खोला तो थैलियों में मिले शरीर के अंग भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। बिनोद उरांव ने कहा, "यह खदान भौरा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसा लगता है कि अवैध खनन चल रहा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक, हमारे पास मरने वालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं है।" जहां कुछ रिपोर्टों में बताया कि यह एक अवैध कोयला खदान थी, तो कुछ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि ये खदान भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/8lxtNma
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment