देश की सबसे बड़ी IT कंपनियों में से एक इंफोसिस (Infosys) के कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी जल्द ही अपने यहां वर्क फ्रॉम होम (WFH) के कल्चर को खत्म करने जा रही है। कंपनी ने कुछ कर्मचारियों को ऑफिस से जाकर काम करने को कहा है। कोरोना महामारी (Covid-19) के चलते लगे लॉकडाउन के वक्त कई सारी कंपनियों ने अपने यहां पर वर्क फ्रॉम होम शुरू कर दिया था। हालांकि अब तीन साल के बाद कई सारी कंपनियां इसे खत्म करके दोबारा से वर्क फ्रॉम ऑफिस के कल्चर की तरफ लौटती हुई दिखाई दे रही हैं। इंफोसिस कर रहा वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने की तैयारी मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इंफोसिस (Infosys) ने अमेरिका और कनाडा में अपने कर्मचारियों को ऑफिस से काम शुरू करने का निर्देश दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर कर्मचारी घर से काम करना चाहते हैं तो उन्हें विशेष अनुमति लेनी होगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम से जुड़ी नई कार्य नीति का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अमेरिका और कनाडा में, जहां यह शासनादेश पेश किया गया है, इंफोसिस के कर्मचारियों की संख्या 30,000 से अधिक है। कंपनी ने भारत में ऑफिस आने की इस नीति को अनिवार्य नहीं किया है। Foxconn भारत में बना सकती है इलेक्ट्रिक व्हीकल, भारतीय प्रतिनिधिमंडल बातचीत के लिए पहुंचा ताइवान पिछले साल इंफोस्स ने पेश किया था प्लान पिछले साल इंफोसिस ने वर्क फ्रॉम होम की तीन स्टेज वाली योजना पेश की थी। पहले स्टेज में, कंपनी ने उन कर्मचारियों को सप्ताह में दो बार ऑफिस आने के लिए कहा जो कि डीसी यानी डेवलपमेंट सेंटर के अपने घरेलू स्थानों पर थे या डीसी के पास के उपनगरीय शहर में थे। दूसरे स्टेज में, कंपनी ने उन लोगों को ऑफिस आने को कहा जो डीसी शहरों से बाहर थे कि वे अगले कुछ महीनों में तैयारी करना शुरू कर दें ताकि वे अपने बेस डेवलपमेंट सेंटर पर वापस आ सकें। हालांकि, पिछले साल, कंपनी ने कहा था कि लंबी अवधि में, इंफोसिस हाइब्रिड कल्चर को शुरू करने का प्लान कर रही थी। वर्क फ्रॉम होम खत्म होन की वजह से कर्मचारी दे रहे हैं इस्तीफा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के एचआर डिपार्टमेंट के हेड मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि कंपनी की तरफ से वर्क फ्रॉम होम को खत्म करने के बाद से महिला कर्मचारियों की तरफ से कई सारे इस्तीफे दिए गए हैं। लक्कड़ ने कहा कि हालांकि और भी कारण हो सकते हैं, लेकिन यह पहला कारण है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि महिला कर्मचारियों का इस्तीफा भेदभाव से प्रेरित नहीं था। टीसीएस में 6,00,000 से अधिक लोग काम करते हैं जिनमें से 35% महिलाएं हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iI0W5Go
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment