आजादी के बाद ओडिशा ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) को अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटना बताया जा रहा है, लेकिन इसके अलावा एक जानकारी ये भी है कि हादसे का शिकार हुई, कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) अब तक तीन बार- 2002, 2009 और 2023 में पटरी से उतर चुकी है। वो बात और है कि भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने पहले दो हादसों से कोई सबक नहीं सीखा और वर्तमान में हुई दुर्घटना को अब तक की सबसे घातक साबित हुई। हैरानी की बात ये है कि तीनों दुर्घटनाएं शुक्रवार के दिन ही हुईं, तीनों ट्रेनें चेन्नई जा रही थीं और इनमें से दो हादसे ओडिशा में ही हुए। 2002 में, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के बीच चलने वाली ट्रेन 15 मार्च को आंध्र प्रदेश में नेल्लोर के पास पटरी से उतर गई थी। चेन्नई जाने वाली इस ट्रेन के कम से कम आठ डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, उस घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन करीब 100 लोग घायल हो गए। उस समय नेल्लोर में मेन रेल ट्रैक की खराबी के कारण ये हादसा हुआ था। 2009 में, 13 फरवरी की शाम को हुई दुर्घटना में कम से कम 16 यात्रियों की मौत हो गई थी और लगभग 200 घायल हो गए थे। ओडिशा के जाजपुर जिले में पटरी बदलते समय कुल 13 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ट्रेन तेज रफ्तार से चल रही थी और जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन से गुजरते ही उसका इंजन पलट गया था। वर्तमान में ये हादसा, 2009 में हुई दुर्घटना वाली जगह से करीब 100 Km की दूरी पर हुआ। इस बार घटना की चपेट में दो और ट्रेनें भी आईं और 280 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। ये हादसा बहनागा बाजार रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जिसमें कोरोमंडल एक्सप्रेस के करीब 11 डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। भारतीय रेलवे के मुताबिक, आज दोपहर 2 बजे तक ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 288 हो गई है, जबकि 747 लोग घायल हुए हैं और 56 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। As of 2pm today, the death toll in #OdishaTrainTragedy has risen to 288 while 747 people have been injured along with 56 grievously injured: Indian Railways#BalasoreTrainAccident pic.twitter.com/vAZ25o5q6o — ANI (@ANI) June 3, 2023 घायल यात्रियों को गोपालपुर, खंटापारा, बालासोर, भद्रक और सोरो के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। PM मोदी ने शनिवार दोपहर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, धर्मेंद्र प्रधान के साथ रेल दुर्घटना स्थल का जायजा लिया। मोदी भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बालासोर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में घायलों से भी मुलाकात की है। मुलाकात के बाद PM मोदी ने मीडिया से कहा, "जिन लोगों ने अपना जीवन खोया है, ये बहुत दर्दनाक था। जो लोग घायल हुए हैं, सरकार उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है। हर तरह की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जो दोषी पाया जाएगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।" ओडिशा ट्रेन हादसा: दुख की इस घड़ी में भारत को मिला दुनियाभर के देशों का साथ, रूस से लेकर पाकिस्तान ने जताया दुख, पढ़ें किसने क्या कहा इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घातक ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना के मद्देनजर शनिवार को एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की। वहीं रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली रूप से घायल लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Ji61ftG
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment