Wrestlers Protest: प्रदर्शनकारी पहलवानों की तरफ से हरिद्वार (Haridwar) में गंगा (Ganga) नदी में अपने मेडल (Medal) बहाने की घोषणा के एक दिन बाद खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का बयान आया है। उन्होंने पहलवानों से बुधवार को कहा कि वे ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे खेल की महत्ता कम हो। ठाकुर ने पहलवानों से धैर्य रखने और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Singh) पर लगे आरोपों की जांच पर भरोसा करने का भी आग्रह किया। खेल मंत्री ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा, "मैं पहलवानों से आग्रह करता हूं कि वे जांच के नतीजे आने तक धैर्य रखें। मैं उनसे ये भी अपील करता हूं कि वे ऐसा कोई कदम न उठाएं, जिससे खेल की महत्ता कम हो।" मंत्री ने कहा, 'पहलवानों को दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे खेल या महत्वाकांक्षी पहलवानों को नुकसान हो। हम सभी खेल और खिलाड़ियों के पक्ष में हैं।” ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने खेल बजट को 874 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 2782 करोड़ रुपए कर दिया। खेलो इंडिया और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) जैसी योजनाएं शुरू की गईं, जिससे पोडियम तक पहुंचने का अवसर मिला और खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। उन्होंने आगे कहा कि देश में 300 महत्वपूर्ण खेल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं, जिन पर लगभग 2700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। उन्होंने आगे कहा, "हमने खिलाड़ियों की अपेक्षाओं से ज्यादा करने की कोशिश की है और हम और ज्यादा करना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि भारत हर खेल में मजबूत हो। पहलवानों की मांगों पर हमने एक समिति बनाई, जब उन्होंने दावा किया कि उनके साथ अन्याय हुआ है, उन्होंने इसके अलावा जो भी मांगां, हमने वो ही किया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी, उसके बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की... उन्होंने जो भी मांगा हमने कुछ भी नहीं छोड़ा।" Wrestlers Protest: 'बृजभूषण सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं' 15 दिनों में रिपोर्ट फाइल कर सकती है दिल्ली पुलिस उन्होंने कहा, 'हमने खुले दिल और दिमाग से पहलवानों की बात सुनी और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप पिछले 75 साल का रिकॉर्ड देख सकते हैं, अगर आरोप लगे हैं, तो उनकी जांच की गई है।' ठाकुर ने ये भी कहा कि अगर पहलवान जांच के नतीजे से खुश नहीं हैं तो वे इसका विरोध कर सकते हैं। उन्होंने कहा, “आपको सुप्रीम कोर्ट, कुश्ती संघ, पुलिस पर भरोसा करना होगा। हम भी इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।" उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही WFI अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होंगे। खेल मंत्री ने कहा, "बृजभूषण ने भी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। सब कुछ हो रहा है लेकिन जांच देश के कानूनों और नियमों के अनुसार होगी।" दरअसल साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान मंगलवार को गंगा नदी में अपने मेडल बहाने सैकड़ों समर्थकों के साथ उत्तराखंड में ‘हर की पौड़ी’ पहुंचे थे लेकिन खाप और किसान नेताओं ने उन्हें ऐसा नहीं करने के लिए राजी कर लिया था। प्रदर्शनकारी पहलवान सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं, जिन पर कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/rjGIZ7i
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment