Shocking Video: दक्षिण कोरिया के एक फ्लाइट (South Korean flight) के उड़ान भरने के दौरान एक यात्री ने शुक्रवार को इमरजेंसी गेट खोल दिया जिससे केबिन के अंदर हवा भर गई। फ्लाइट को लैंड होने में महज दो मिनट ही बाकी थे, तभी यात्री ने बीच हवा में इमरजेंसी गेट खोल दिया। हालांकि, फ्लाइट बाद में सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतर गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर शेयर किया जा रहा है। गेट खोलने वाले यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट में 194 यात्री सवार थे। इस दौरान 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण कोरिया के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि एशियाना एअरलाइंस एअरबस A321 फ्लाइट (Asiana Airlines Airbus A321 aircraft) में सवार कुछ लोगों ने उस व्यक्ति को दरवाजा खोलने से रोकने की कोशिश की, लेकिन फिर भी वह आंशिक रूप से खुल गया था। एशियाना एअरलाइंस के अनुसार, फ्लाइट 194 यात्रियों के साथ दक्षिणपूर्वी शहर दाएगू से दक्षिणी द्वीप जेजु जा रहा था। इस बात की जांच की जा रही है कि दरवाजा कितनी देर खुला रहा। BBC के मुताबिक दक्षिण कोरिया में उतरते समय फ्लाइट का इमरजेंसी गेट खोलने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी 194 यात्री बाल-बाल बच गए। यह घटना शुक्रवार को डेगू इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Daegu International Airport) पर हुई। कई यात्री घायल स्थानीय मीडिया ने बताया कि कुछ यात्री बेहोश हो गए जबकि अन्य को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। सभी घायल यात्रियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। Yonhap न्यूज एजेंसी ने बताया कि 30 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को लैंडिंग के समय गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लाइट में सवार एक चश्मदीद ने बताया कि गेट खुलने के बाद अचानक से ऐसा लगा की प्लेन में धमाका होने वाला है। दरवाजे का पास बैठे यात्री बेहोश होने लगे। फ्लाइट में सवार किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। बच्चे रो रहे थे और कुछ यात्री तो डर से कांप रहे थे। ये भी पढ़ें- VIDEO: पटना का सरकारी स्कूल बना अखाड़ा! महिला हेडमास्टर और टीचर्स के बीच जमकर चले लात-घूंसे, खेत में हुई पटका-पटकी वायरल वीडियो में क्या है? इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें हवा के कारण कुछ यात्रियों के बाल उड़ते हुए देखे गए। एअरलाइंस ने बताया कि इस घटना से कुछ यात्री डर गए, लेकिन किसी को भी चोट नहीं आई। हालांकि, कुछ यात्रियों की अस्पताल में जांच की गई। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। Horrible! A passenger opened an emergency exit door during a South Korean flight, causing air to gust inside the cabin before the plane landed safely.#SouthKoreanFlight #AsianaAirlines #EmergencyLanding pic.twitter.com/OXOAFlDLNs — Ajeet Kumar (@Ajeet1994) May 26, 2023 इस भयावह घटना के बाद 9 यात्रियों को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया है। इन लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। अच्छी बात यह रही कि सभी यात्री अपनी सीट पर बैठे हुए थे और उन्होंने सीट बेल्ट लगा रखा था। फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंड होने वाला था, तभी यह घटना घटी। Se han difundido nuevas imágenes de este incidente, desde otro ángulo, así como una foto exterior del avión donde se puede ver que falta la rampa de evacuación. Las autoridades siguen investigando lo sucedido. Unknown pic.twitter.com/BnkrRiRjd9 — On The Wings of Aviation (@OnAviation) May 26, 2023
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cZAf5Qv
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment