Nifty जून में 19000 का लेवल पार कर सकता है। दरअसल, विदेशी फंडों की खरीदारी की वजह से मार्केट में तेजी का रुख है। यह बात टेक्निकल और डेरिवेटिव्स एनालिस्ट राजेश सतपुते ने कही है। मनीकंट्रोस से बातचीत में उन्होंने स्टॉक मार्केट सहित की मौजूद तस्वीर सहित कई मसलों पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया कि अभी किन स्टॉक्स पर दांव लगाने से अच्छी कमाई हो सकती है। बैंक निफ्टी के लिए 44,151 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस सतपुते को इक्विटी रिसर्च का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। Bank Nifty के बारे में उन्होंने कहा कि करेंट मार्केट मोमेंटम में इसे 44,151.80 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है, जो इसका 52 हफ्ते का हाई है। बैंक निफ्टी अगर इस लेवल को पार कर जाता है तो शॉर्ट-कवरिंग शुरू हो सकती है, जिससे यह 47,000 की तरफ बढ़ सकता है। निफ्टी पिछले हाई का रिकॉर्ड तोड़ेगा उन्होंने टेक्निकल चार्ट एनालिसिस के आधार पर कहा कि इस बात की बहुत ज्यादा संभावना है कि निफ्टी पांच हफ्ते के हाई खासकर 18.887.60 पर पहुंच सकता है। इसके पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देने की भी उम्मीद है। यह नया रिकॉर्ड बना सकता है। जून 2023 में इसके 19,000 के पार कर जाने की उम्मीद है। मौजूदा मार्केट मोमेंटम और अलग-अलग सेक्टर के मूवमेंट को देखते हुए बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, ऑटोमोबाइल, एफएमसीजी और कैपिटल गुड्स सेक्टर के आगे अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें : 20 रुपये चढ़ेगा ये आईटी स्टॉक, डीलर्स ने कराई जोरदार खरीदारी, क्या है आपके पास बैंक निफ्टी में दिख सकती है शॉर्ट कवरिंग बैंक निफ्टी के बारे में उन्होंने कहा कि इसमें एक बार फिर अच्छी खरीदारी दिख सकती है। हालांकि, आगे इसमें थोड़ी गिरावट आ सकती है, जिससे यह 42,000 तक जा सकता है। यह गिरावट लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। हालांकि, यह ध्यान में रखने की जरूरत है कि इसे तेजी के मौजूदा ट्रेंड में 44,151.80 पर स्ट्रॉन्ग रेसिस्टेंस मिल सकता है, जो इसके 52 हफ्ते के करीब का स्तर है। अगर यह इस लेवल के ब्रेकआउट करता है तो इसमें शॉर्टकवरिंग दिख सकती है, जिससे यह 47,000 को पार कर सकता है। इन शेयरों पर दांव लगाने से बनेगा मुनाफा उन शेयरों के बारे में पूछने पर जो आगे प्रदर्शन कर सकते हैं, उन्होंने कहा कि करेंट मोमेंटम को देखते हुए हम L&T, Persistent Systems, Reliance Industries और Axis Bank में नई खरीदारी शुरू होने की उम्मीद कर सकते हैं। हाल में ऑटो सेक्टर का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसने 12,500 से 14,000 का सफर पूरा किया है। हालांकि, यह ध्यान रखना होगा कि टेक्निकल नजरिए से 14,000 पर मजबूत रेसिस्टेंस है। इसके 15,500 की तरफ बढ़ने के लिए 14,000 से ऊपर ब्रेकआउट की जरूरत है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/iO2KhY7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment