Multibagger Stocks: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी कैपलिन प्वाइंट लैब (Caplin Point Lab) के शेयर इस महीने 8 महीने से अधिक मजबूत हुए हैं और अब आगे भी इसमें अच्छी तेजी के आसार दिख रहे हैं। लॉन्ग टर्म में तो इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है और ऐसा करने में इसने ज्यादा समय भी नहीं लिया है। अब मौजूदा स्थिति की बात करें तो आज बीएसई पर यह महज 0.17 फीसदी के उछाल के साथ 738 रुपये ((Caplin Point Lab Share Price) पर बंद हुआ है लेकिन इंट्रा-डे में यह 4 फीसदी से अधिक उछलकर 768.15 रुपये तक पहुंचा था। मार्च तिमाही के शानदार नतीजे और कंपनी की कारोबारी योजना को देखते हुए घरेलू ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। मल्टीबैगर साबित हुआ है Caplin Point Lab का शेयर कैपलिन प्वाइंट लैब के शेयर 31 मई 2012 को महज 5.02 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 14601 फीसदी ऊपर 738 रुपये पर है यानी कि निवेशकों को इसने 11 साल में 68 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। एक साल के टाइम फ्रेम में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 2 अगस्त 2022 को यह 856 रुपये पर था जो इसका एक साल का ऊंचा स्तर है। Nucleus Software के शेयर पहुंचे रिकॉर्ड ऊंचाई पर, शानदार तिमाही और डिविडेंड के ऐलान ने बढ़ाई खरीदारी शेयरों की तेजी यहीं थम गई और सात महीने में यह 33 फीसदी फिसलकर 29 मार्च 2023 को करीब 575 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर आ गया। इसके बाद फिर खरीदारी का रुझान लौटा और अब तक यह 28 फीसदी रिकवर हो चुका है लेकिन अभी भी एक साल के हाई से यह 14 फीसदी डाउनसाइड है। Stock Market News: सरकार के कड़े रुख पर 10% टूट गया यह शेयर, समझें क्या है पूरा मामला अब आगे क्या है रुझान कैपलिन का ज्यादातर रेवेन्यू निर्यात से आता है और इसमें से भी 86 फीसदी हिस्सा एमर्जिंग मार्केट्स से आता है। मार्च तिमाही में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 14.8 फीसदी बढ़कर 389 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 28 फीसदी उछलकर 101.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। अब आगे की बात करें तो घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने लैटिन अमेरिकी बाजारों में लगातार ग्रोथ और बाकी देशों में तेजी से विस्तार, अमेरिकी बाजार में भी बढ़ती हिस्सेदारी के साथ-साथ कैपिसिटी, पोर्टफोलियो और बैकवार्ड इंटीग्रेशन पर कैपिटल एक्सपेंडिचर के चलते खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज ने इसमें निवेश के लिए 900 रुपये का टारगेट प्राइस फिक्स किया है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/IsvYG4h
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment