MS Dhoni and Sakshi Dhoni Networth: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। एमएस धोनी पूरी दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में गिने जाते हैं। एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी काफी लग्जरी लाइफ जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमएस धोनी की कुल नेटवर्थ 1030 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं Sportskeeda ने साक्षी धोनी की कुल संपत्ति 5 मिलियन अमरीकी डॉलर बताई है, जो 41 करोड़ रुपये से भी अधिक है। इस हिसाब से कपल की अनुमानित नेटवर्थ 1071 करोड़ रुपये है। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर एमएस धोनी को भारत और पूरी दुनिया में सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक माना जाता है। उन्हें CSK IPL से ही बड़ी मात्रा में पैसा आता है। इसके अलावा, धोनी सबसे ज्यादा पैसा पाने वाले आईपीएल खिलाड़ियों में से एक हैं। एमएस धोनी को सीएसके के कप्तान के रूप में 12 करोड़ रुपये की फीस दी जाती है। एमएस धोनी ने पिछले सोलह सीजन में आईपीएल के मदद से 178 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। एमएस धोनी, साक्षी धोनी लग्जरी लाइफस्टाइल एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के पास रांची, झारखंड में एक बड़ा फार्महाउस है, जहां दोनों अपनी बेटी जीवा के साथ रहते हैं। इस फार्महाउस की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा कपल के पास देहरादून में 17.8 करोड़ रुपये का एक घर भी है। मनोज बाजपेयी ने 170 करोड़ नेटवर्थ के दावे को खारिज, बोले - भगवान की दया से… एमएस धोनी को कारों और बाइक्स को बेहद शौक है। उनका बेहद महंगा कार कलेक्शन आपके होश उड़ा देगा। धोनी Hummer H2, Audi Q7, Mitsubishi Pajero SFX, Land Rover Freelander, Mahindra Scorpio, Ferrari 599 GTO, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga, Pontiac Firebird Trans am, Mercedes Benz GLE, Rolls Royce Silver Shadow और Hindustan Motors Ambassador के मालिक हैं। धोनी के पास ऑर्गेनिक फार्मिंग, ड्रोन, स्पोर्ट्सवियर और जिम से लेकर कई तरह के बिजनेस भी हैं। जिनसे वो हर साल 4 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करते हैं।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/cxqLvip
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment