Delhi Shahbad Dairy Murder Case: उत्तर पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेरी हत्याकांड में आरोपी साहिल ने जिस चाकू से अपनी कथित प्रेमिका साक्षी को बेरहमी से छुरा घोंपकर मौत के घाट उतारा था उसे उसने करीब 15 दिन पहले खरीदा था। दिल्ली पुलिस अभी तक चाकू को बरामद नहीं कर पाई है। 20 वर्षीय साहिल ने 16 साल की साक्षी पर चाकू से 20 से ज्यादा वार किए। इसके बाद आरोपी ने सीमेंट के स्लैब से उस पर फिर कई बार वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साक्षी के शरीर पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी टूट गई थी। इस बीच, गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद साहिल का एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी हमले से करीब एक मिनट पहले साक्षी का इंतजार हुआ दिख रहा है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मंगलवार को AC मैकेनिक साहिल को दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। हत्याकांड वाले 90 सेकंड के CCTV कैमरे की फुटेज में साहिल पीड़िता को एक हाथ से दीवार से चिपकाकर बार-बार वार करते देखा जा सकता है। वह तब भी नहीं रुका जब लड़की जमीन पर गिर गई। उसके गिरने के बाद उसने 20 से अधिक बार चाकू से वार किया। इसके बाद दरिंदे ने साक्षी को लात मारी और फिर सीमेंट के स्लैब से कुचल दिया। सामने आया नया वीडियो अब एक नया CCTV कैमरा फुटेज सामने आया है, जिसमें साहिल को शाहबाद डेयरी एरिया की संकरी गलियों में चहलकदमी देखा जा सकता है। इस दौरान वह किसी शख्स से बातचीत भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि भीषण अपराध से केवल 60 सेकंड पहले का यह वीडियो है, जिसे उसने रविवार रात को अंजाम दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली पुलिस द्वारा इस वीडियो की पुष्टि की गई है। जो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें दिख रहा है कि साहिल ठीक उसी स्थान पर एक व्यक्ति के साथ बातचीत कर रहा है, जहां कुछ देर बाद उसने साक्षी को मार डाला था। ये भी पढ़ें- 'आतंक मचाना जरूरी है भाई', हुक्का और शराब का शौकीन है साक्षी का हत्यारा साहिल, Instagram अकाउंट से हुए कई सनसनीखेज खुलासे अधिकारियों ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि साहिल उस जगह पर किशोरी के आने का इंतजार कर रहा था। अधिकारियों के मुताबिक लड़की ने कुछ दिन पहले साहिल से बात करना बंद कर दिया था और घटना के एक दिन पहले उसके साथ बहस हुई थी। उन्होंने खुलासा किया कि लड़की 2021 से साहिल के साथ रिश्ते में थी, लेकिन फिलहाल दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। बार-बार बयान बदल रहा आरोपी एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए साहिल बार-बार अपने बयान बदल रहा है। उन्होंने कहा कि उसने करीब 15 दिन पहले चाकू खरीदा था और पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसने चाकू कहां से खरीदा था। पुलिस के अनुसार, चूंकि साहिल ने घटना से कुछ दिन पहले चाकू खरीदा था, इसलिए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि वह पहले से ही उसे मारने की योजना बना रहा था। पुलिस ने कहा कि उसने (साहिल ने) यह भी दावा किया कि उसने गुस्से में आकर लड़की को मार डाला, क्योंकि वह उसकी अनदेखी कर रही थी। #WATCH | Delhi | CCTV visuals show accused Sahil in the Shahbad Dairy area, before he murdered the 16-year-old girl, on 28th May. (Video: CCTV visuals confirmed by Police) pic.twitter.com/VAmr0EikXu — ANI (@ANI) May 30, 2023 पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को देने में करीब 25 मिनट की देरी हुई। आसपास खड़े लोगों में से किसी ने भी PCR कॉल नहीं की। एक मुखबिर ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, जिसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे पुलिस की एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। CCTV में कैद इस घटना के चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिसमें व्यस्त सड़क पर हो रहे हत्याकांड के दौरान कई लोग वहां से गुजरे, लेकिन किसी ने भी हत्यारें को रोकने की जहमत नहीं उठाई।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/qk9vjFp
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment