Heatwave in India: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम शुरू हो गया है। कई राज्य भीषण लू की चपेट में हैं। कुछ जगहों पर तो पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने अपने ताजा मौसम बुलेटिन में कहा कि अगले चार से पांच दिनों तक पश्चिम बंगाल, बिहार और तटीय आंध्र प्रदेश में हीटवेव की स्थिति रहने की आशंका है। मौसम एजेंसी ने भविष्यवाणी की है कि अगले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा में तापमान बढ़ सकता है। IMD ने कहा कि हालांकि अगले सप्ताह से मैदानी इलाकों में फिर से बारिश होने का अनुमान है। 43 डिग्री तक पहुंचा तापमान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे NCR और उत्तर भारत में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं दक्षिण के राज्यों में तापमान 42-43 डिग्री तक पहुंच गया है। यहां तक की देश के कई राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी हो गया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान पंजाब और हरियाणा में भीषण लू चलेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश में लू चलने की आशंका है। पश्चिम बंगाल के गंगीय इलाकों में बीते छह दिनों से, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बीते चार दिनों से और बिहार में बीते दो दिनों से लू चल रही है। स्कूल-कॉलेज बंद भीषण गर्मी को देखते हुए पश्चिम बंगाल में सरकार ने सभी स्कूल-कॉलेज इस हफ्ते बंद रखने का आदेश दिया है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय सहित सभी शैक्षणिक संस्थान सोमवार से अगले सप्ताह शनिवार तक बंद रहेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि स्कूल और उच्च शिक्षा विभाग ने बाद में स्पष्ट किया कि गर्मी की लहर के कारण बंद पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर पूरे राज्य में प्रभावी होगा। पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका मौसम विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया है कि कोलकाता में अगले 24 घंटों में पारा का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंचने की आशंका है। रविवार को शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39.8 डिग्री सेल्सियस और 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी सौरीश बनर्जी ने कहा कि उत्तर और दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में तापमान बढ़ने की आशंका है। बिहार में हीटवेव अलर्ट मौसम बुलेटिन में सरकार ने कहा कि अगले तीन-चार दिनों में बिहार में भीषण गर्मी की स्थिति रहने की उम्मीद है। राज्य में कम से कम पांच स्थानों पर पारा 42 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया। औरंगाबाद जिले में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रोहतास के डेहरी प्रखंड, गया के खिजरसराय प्रखंड और नवादा जिले के वारिसलीगंज में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया। औरंगाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ओडिशा में पारा 40 डिग्री सेल्सियस मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, रविवार को पारा का लेवल ओडिशा में कम से कम 20 स्थानों पर 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। राज्य का औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि तीन स्थानों बौध, संबलपुर और तालचेर में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये भी पढ़ें- बिहार में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 26 हुई, CM नीतीश कुमार ने किया 4 लाख के मुआवजे का ऐलान
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/NOqbgkc
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
Business software group SAP forecast flat revenue and a decline in operating profit in 2021, as it released preliminary annual results that ...
-
The number of Covid-19 deaths globally has been dropping for the past three weeks from Top World News- News18.com https://ift.tt/uex9Mhf
No comments:
Post a Comment