SBI: देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की खास स्कीम आज बंद होने वाली है। अगर आप भी SBI की स्पेशल एफडी अमृत कलश डिपॉजिट एफडी (SBI Amrit Kalash Deposit FD) में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास कुछ घंटों का समय बचा है। एसबीआई की अमृत कलश योजना में 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस योजना की खासियत यही है कि इसमें ग्राहकों को सिर्फ 400 दिनों की एफडी पर 7.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। इस एफडी का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों के पास 31 मार्च 2023 का ही समय है, जिसमें कुछ घंटे का समय बचा है। अगर आप ये एफडी कराना चाहते हैं तो तुरंत ऑनलाइन बैंकिंग के जरिये बुक कर सकते हैं। SBI की अमृत कलश योजना स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को अमृत कलश डिपॉजिट योजना के तहत 400 दिन की एफडी पर 7.10 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने अपने ट्विटर के जरिये इसकी जानकारी दी है। एसबीआई ने ये ऑफर 15 फरवरी को शुरू किया था और अब ग्राहकों के पास कुछ ही समय बचा है। Introducing “Amrit Kalash Deposit” for domestic and NRI customers with attractive interest rates, 400 days tenure and much more. *T&C Apply#SBI #Deposit #AzadiKaAmritMahotsav pic.twitter.com/mRjpW6mCvS — State Bank of India (@TheOfficialSBI) February 15, 2023 RBI के रेपो रेट बढ़ाने से बैंकों ने बढ़ाया ब्याज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंकों ने एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। बीते साल मई 2022 से लेकर अब तक RBI ने रेपो रेट में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी कर चुका है। एसबीआई की एफडी पर ब्याज दरें 7 दिन से 10 साल के बीच की SBI की FD पर आम ग्राहकों को 3% से 7.1% ब्याज मिलेगा। वहीं, सीनियर सिटीजन को सभी एफडी पर 0.50 फीसदी का अधिक ब्याज मिलता है। ये हैं दरें 7 दिन से 45 दिन - 3% 46 दिन से 179 दिन - 4.5% 180 दिन से 210 दिन - 5.25% 211 दिन से 1 साल से कम - 5.75% 1 साल से 2 साल से कम - 6.8% 400 दिन (अमृत कलश एफडी स्कीम) -7.10% 2 साल से 3 साल से कम - 7.00% 3 साल से 5 साल से कम - 6.5% 5 साल और 10 साल तक - 6.5% Nestle भारत में 'चिंग्स सीक्रेट' की ओनर कैपिटल फूड्स को खरीदने की तैयारी में, 1 अरब डॉलर में हो सकता है सौदा
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/nyKzehR
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment