Multibagger Stock: प्लास्टिक के प्रोडक्ट्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी सुप्रीम इंडस्ट्रीज (Supreme Industries) के शेयर आज डेढ़ फीसदी कमजोर हुए हैं। इस साल यह महज 5 फीसदी चढ़ा है लेकिन लॉन्ग टर्म की बात करें तो महज 14 साल में 80 हजार रुपये के निवेश पर ही इसने निवेशकों को करोड़पति बना दिया। ब्रोकरेज इसमें अब भी शानदार तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह 20 फीसदी से अधिक चढ़ सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 2540.60 रुपये (Supreme Share Price) पर बंद हुए हैं। Supreme पर ब्रोकरेज ने क्यों लगाया दांव इस तिमाही पीवीसी की कीमतें बढ़ी हैं। इसका फायदा सुप्रीम इंडस्ट्रीज को मिल सकता है। पीवीसी की कीमतें पिछली चार तिमाहियों में लगातार गिरावट के बाद अब जनवरी-मार्च 2023 में तिमाही आधार पर 9.2 फीसदी यानी 7.9 रुपये प्रति किग्रा बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्मार्ट सिटीज में बढ़ते आवंटन और आवासीय घरों की मजबूत मांग के चलते वित्त वर्ष 2024 में सुप्रीम इंडस्ट्रीज का कारोबार मजबूत दिख रहा है। क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में प्लास्टिक पाइप वॉल्यूम में 13-15 फीसदी की ग्रोथ रह सकती। चालू वित्त वर्ष में यह एक दशक के हाई करीब 22-24 फीसदी की दर से बढ़ी थी लेकिन सुप्रीम इंडस्ट्रीज के मामले में यह आंकड़ा 35 फीसदी से अधिक रहा। Crypto Price: BitCoin आया 28 हजार डॉलर के नीचे, अमेरिकी फेड के फैसले से इस कारण बना क्रिप्टो मार्केट पर दबाव इसके अलावा कंपनी ने फरवरी के मध्य से 16800 मीट्रिक टन क्षमता वाले ओडिशा प्लांट से कॉमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में ग्रीनफील्ड कैपिसिटी जोड़ने और ब्राउनफील्ड कैपेसिटी में विस्तार के चलते सुप्रीम की ग्रोथ इंडस्ट्री के ग्रोथ को भी पार कर सकती है। इन सब वजहों से घरेलू ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इसमें निवेश के लिए फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर 3000 रुपये कर दिया है। Vedanta Share Price: 6% तक टूट गए आज वेदांता के शेयर, लेकिन ब्रोकरेज को नहीं दिख रही कोई दिक्कत 80 हजार के निवेश पर बनाया करोड़पति सुप्रीम के शेयर 20 मार्च 2009 को 20.21 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 2540.60 रुपये पर है। इसका मतलब हुआ कि 14 साल में निवेशकों की पूंजी 12471 फीसदी बढ़ी है और महज 80 हजार रुपये के निवेश ने ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 28 फरवरी 2023 को यह 2816.45 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई और महज चार महीने में ही यह 23 जून 2022 को 1668.60 रुपये पर आ गया। यह एक साल का निचला स्तर है। इस लेवल से यह 52 फीसदी रिकवर तो हुआ है लेकिन रिकॉर्ड हाई से अभी भी 10 फीसदी डाउन है। डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/CwFSzyI
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment