जेन टेक्नोलॉजी (Zen Technologies) 2,530 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली एक स्मॉल कैप कंपनी है। यह कंपनी सेंसर और सिमुलेटर टेक्नोलॉजी पर आधारित डिफेंस ट्रेनिंग सिस्टम्स प्रणालियों के स्वदेशी डिजाइन, विकास और निर्माण में कारोबार में है। यह एंटी-ड्रोन तकनीक और डिफेंस ट्रेनिंग सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली देश की अग्रणी कंपनियों में से एक है। पिछले कुछ समय से इस कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी देखी जा रही है। एनएसई पर बुधवार 29 मार्च Zen Technologies के शेयरों में 8% से अधिक की तेजी देखी गई। कारोबार के दौरान एक समय 325.80 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जो अब इसका पिछले एक सालों का नया उच्च स्तर है। कारोबार के अंत में Zen Technologies के शेयर एनएसई पर 7.96% फीसदी मजबूत होकर 319.55 रुपये भाव पर बंद हुए। इस साल की शुरुआत से अब तक इस कंपनी के शेयरों में 70% से अधिक की उछाल आ चुकी है। वहीं पिछले 5 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशकों को शानदार 168.98 पर्सेंट का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। क्यों आ रही शेयरों में तेजी? Zen Technologies के शेयरों में हालिया तेजी इसे सशस्त्र बलों से 127 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने की खबर के बाद आई है। कंपनी ने बीते शुक्रवार को शयेर बाजारों को भेजी एक सूचना में यह जानकारी दी थी। 31 दिसंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी के पास 404.44 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था। यह भी पढ़ें- Bajaj Auto Share Price: सरपट दौड़ रहा बजाज ऑटो का शेयर, इस टारगेट पर ब्रोकरेज ने दी निवेश की सलाह जेन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अशोक अतलुरी ने कहा, "भारत सरकार अब सशस्त्र बलों में सिम्युलेटर को बड़ी तेजी से अपना रही है। यह सितंबर 2021 में जारी सिम्युलेशन रुपरेखा के अनुरूप है। इससे न केवल पैसों की खासी बचत होगी बल्कि ट्रेनिंग वैल्यू भी बढ़ेगा। यह हमारे जवारों को युद्ध की तैयारी करवाने में भी मदद करेगा।" Zen Technologies का दिसंबर तिमाही का नतीजा भी शानदार रहा था। कंपनी ने इस तिमाही में 11.94 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जबकि इसके पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 0.22 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी की सेल्स भी दिसंबर तिमाही में करीब तीन-गुना बढ़कर 52.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 16.26 करोड़ रुपये थे।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3Mejp8R
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment