शनिवार यानी वीकेंड वाले दिन मौसम दिल्ली और नोएडा के लोगों पर मेहरबान रहा। देश की राजधानी दिल्ली सहित इसके आस पास के NCR रीजन में पिछले कुछ दिनों से मौसम ठंडा बना हुआ था। वहीं शनिवार के दिन दिल्ली सहित नोएडा वालों के लिए मौसम सुहाना रहा। शनिवार के दिन सुबह से ही मौसम खुशमिजाज नजर आया। जहां दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिली तो वहीं नोएडा में बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे। मौसम के इस बदलाव से दिल्ली और एनसीआर रीजन में रहने वालों को मार्च से ही पड़ने वाली गर्मी से राहत मिली है। शनिवार के दिन हुई बारिश और ओले गिरने की तस्वीरों और वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। नोएडा में बारिश के साथ गिरे ओले नोएडा में शनिवार के दिन बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिससे लोगों के पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से राहत मिली है। नोएडा में रहने वाले लोगों ने इसके वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बारिश के साथ ओले भी बरस रहे हैं। वहीं एक यूजर ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, नोएडा में मार्च के मौसम में ओले गिर रहे हैं। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, बोला या तो माफी मांगे वरना भुगतना होगा अंजाम 20 मार्च तक दिल्ली में बारिश की संभावना शनिवार को दिल्ली सहित आस पास के एनसीआर इलाके में बारिश देखने को मिली है। वहीं नोएडा में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इसके अलावा दिल्ली सहित आस पास के इलाकों में तेज आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि दिल्ली में अगले दो और दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभान ने कहा है कि 20 मार्च तक अलग अलग हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/JBb5738
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment