Yes Bank hikes FD Interest Rates: प्राइवेट सेक्टर बैंकयस बैंक (Yes Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। बैंक ने एफडी पर 0.25 फीसदी से लेकर 0.50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक नई दरें आज यानी 21 फरवरी 2023 से लागू कर दी है। बैंक ने 25 महीने वाली एफडी ब्याज दरों को रिवाइज किया है। बैंक अब 36 महीने की FD पर 8 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। यस बैंक की रिवाइज की गई नई एफडी दरें 181 दिनों और 271 दिनों के बीच 5.75 प्रतिशत की जगह अब 6 फीसदी हो गई है। इसमें 0.50 फीसदी का ब्याज बढ़ाया गया है। बैंक ने 272 दिनों और 1 साल के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज दरें 6 फीसदी से 6.25 फीसदी कर दी है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने क बाद ज्यादातर बैंक FD पर ब्याज बढ़ा रहे हैं। अभी तक कई बैंक एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक जैसे कई बैंकों ने हाल के दिनों में एफडी पर ब्याज बढ़ाया है। अब इस गिनती में Yes Bank का नाम भी शामिल हो गया है। RBI ने हाल ही में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया है। बीते साल मई से लेकर अब तक रेपो रेट को में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। Yes Bank की FD पर नई दरें 7 दिन से 14 दिन: 3.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 3.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन) 15 दिन से 45 दिन: 3.70 फीसदी (आम जनता)/ 4.20 फीसदी (सीनियर सिटीजन) 46 दिन से 90 दिन: 4.10 फीसदी (आम जनता)/ 4.60 फीसदी (सीनियर सिटीजन) 91 दिन से 180 दिन: 4.75 फीसदी (आम जनता)/ 5.25 फीसदी (सीनियर सिटीजन) 181 दिन से 271 दिन: 6.00 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.50 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन) 272 दिन से 1 वर्ष से कम: 6.25 प्रतिशत (आम जनता)/ 6.75 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन) 1 साल से 15 महीने: 7.25 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन) 15 महीने से 35 महीने से कम: 7.50 फीसदी (आम जनता)/ 7.71 फीसदी (सीनियर सिटीजन) 35 महीने 1 दिन से 36 महीने से कम: 7.50 प्रतिशत (आम जनता) / 8.00 प्रतिशत (सीनियर सिटीजन) 36 महीने से 120 महीने: 7.00 फीसदी (आम जनता)/ 7.75 फीसदी (सीनियर सिटीजन)। Stock Market Today Live: SGX निफ्टी दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/sb8xzYH
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment