Damani Portfolio: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) के गुरु राधाकिशन दमानी ने दिसंबर 2022 तिमाही में तीन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। इन तीनों कंपनियों- आंध्रा पेपर (Andhra Paper), 3एम इंडिया (3M India) और यूनाइटेड ब्रूअरीज (United Breweries) के शेयर दमानी के पोर्टफोलियो में पहले भी थे लेकिन सितंबर तिमाही में दमानी ने अपनी हिस्सेदारी एक फीसदी से कम कर ली थी। अब दिसंबर तिमाही में उन्होंने फिर हिस्सेदारी जून 2022 तिमाही के बराबर कर ली। राकेश झुनझुनवाला राधाकिशन दमानी को अपना गुरु मानते थे। झुनझुनवाला की पिछले साल 14 अगस्त 2022 को हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। United Breweries ट्रेंडलाइन पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक दमानी के पास यूनाइटेड ब्रूअरीज के 31,95,834 शेयर हैं जो कंपनी में 1.2 फीसदी के बराबर है। किंगफिशर ब्रांड नाम से बेवरेज की बिक्री करने वाली यूनाइटेड ब्रूअरीज में दमानी की हिस्सेदारी करीब 471.7 करोड़ रुपये की है। इसके शेयर शुक्रवार 17 फरवरी 2023 को 1475.20 रुपये के भाव पर बंद हुए थे। इसके शेयर पिछले साल 13 दिसंबर 2022 को 1805 रुपये के एक साल के रिकॉर्ड ऊंचे भाव पर थे। Zomato Share Price: 69% टूट चुका है जोमैटो, Q3 में बढ़ा घाटा, लेकिन एक्सपर्ट्स इन प्वाइंट्स के दम पर लगा रहे दांव 3M India इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकॉम, इंडस्ट्रियल, कंज्यूमर, ऑफिस, हेल्थकेयर, सेफ्टी और अन्य मार्केट्स के लिए टेप, एढेसिव्स, हैंगिंग स्ट्रिप्स, स्टेथोस्कोप जैसे सामान बनाने वाली कंपनी 3M India में दमानी की 1.5 फीसदी हिस्सेदारी है। उनके पास इस कंपनी के 1,66,700 शेयर हैं जिसकी वैल्यू 369.7 करोड़ रुपये है। इसके शेयर शुक्रवार को 0.50 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 22174.05 रुपये के भाव पर बीएसई पर बंद हुए। पिछले साल 6 अक्टूबर को यह एक साल के हाई 25,240 रुपये पर था। Andhra Paper ट्रेंडलाइन पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक आंध्रा पेपर में दमानी की 1.3 फीसदी हिस्सेदारी है। उनके पास आंध्रा पेपर के 5 लाख शेयर हैं जिसकी वैल्यू करीब 22.1 करोड़ रुपये है। इसके शेयर 17 फरवरी को 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 441.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले साल 29 अगस्त 2022 को यह एक साल के रिकॉर्ड हाई 509.95 रुपये पर था।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/HSGz6Qg
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment