ऑनलाइन होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म ओयो (Oyo) के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उनको अपनी शादी की निमंत्रण भी दिया। रितेश अग्रवाल ने पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री ने बड़ी ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जिस गर्मजोशी के साथ पीएम ने उनका स्वागत किया है उसे वे शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं। पीएम मोदी के साथ अपनी स मुलाकात के बारे में रितेश ने ट्वीट भी किया है। क्या ट्वीट किया रितेश ने पीएम मोदी के साथ अपनी इस मुलाकात के बारे में ट्वीट करते हुए रितेश ने लिखा कि हम एक नई शुरुआत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पीएम मोदी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए रितेश अग्रवाल ने ट्वीट किया कि जिस गर्मजोशी से उन्होंने हमारा स्वागत किया उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। महाशिवरात्रि पर मुकेश अंबानी और उनके बेटे आकाश ने सोमनाथ मंदिर का किया दर्शन, ₹1.51 करोड़ का दिया दान रितेश ने पीएम को कहा शुक्रिया अपना कीमती समय देने के लिए प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि उनकी मां पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण के विजन से प्रभावित हैं। इस बारे में एक ट्वीट करते हुए रितेश ने कहा कि मेरी मां जो कि उत्तर प्रदेश से हैं वे पीएम मोदी के महिला सशक्तिकरण के विजन से काफी प्रभावित हैं। उनसे मुलाकात पर वे बेहद खुश थीं। अपना कीमती वक्त और शुभकामनाएं देने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद। यंग बिजनसमैन के तौर पर जाने जाते हैं रितेश रितेश अग्रवाल भारत के यंग बिजनेसमैन के तौर पर काफी फेमस हैं। वे नए स्टार्टअप्स को फंड दिलाने और युवा उद्यमियों को उनके बिजनस को आगे बढ़ाने के लिए टिप्स देने का काम भी करते हैं। रितेश ने साल 2013 में Oyo रूम्स की स्थापना की थी। इसके लिए रितेश ने पूरे भारत की यात्रा की जहां से उनके मन में ओयो की स्थापना का ख्याल आया। भारत की सबसे बड़ी होटल चेन में से है ओयो ओयो भारत की सबसे बड़ी होटल चेन कंपनियों में से एक है। इसके अलावा यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म भी बन चुका है। ओयो दुनिया भर के 80 से भी ज्यादा देशों के 800 से भी ज्यादा शहरों में अपनी सर्विस दे रहा है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/U0MAdST
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment