Crypto News: क्रिप्टोकरेंसीज के लिए इस साल की शुरुआत बहुत शानदार रही। टॉप 100 के कुछ क्रिप्टो का वैल्यूएशन दोगुना और तीन गुना तक बढ़ गया। वहीं कुछ क्रिप्टो ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। ऐसा ही एक क्रिप्टो कॉइन ANKR है जो एएनकेआर प्रोटोकॉल की क्रिप्टोकरेंसी है। इस साल 2023 में यह करीब 205 फीसदी और 24 घंटे में 37.93 फीसदी मजबूत हुआ है। एक एएनकेआर अभी 0.04685 डॉलर (3.88 रुपये) (खबर लिखे जाने के समय भाव) में मिल रहा है। आइए यहां जानते हैं कि ANKR क्या है और इसके नेटिव टोकन में इतना उछाल क्यों दिख रहा है। क्या है ANKR और कैसे करती है यह काम? ANKR सैनफ्रांसिस्को में स्थित है। यह डीसेंट्रलाइज्ड ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराती है। इसे करीब छह साल पहले वर्ष 2017 में Chandler Song, Ryan Fang और Stanley Wu ने डिस्ट्रीब्यूटेड क्लाउड कंप्यूटिंग सर्विसेज मुहैया कराने के लिए डिजाइन किया था। आमतौर पर क्लाउड कंप्यूटिंग सॉल्यूशंस सेंट्रलाइज्ड सर्वर्स पर काम करती हैं लेकिन ANKR ने दुनिया भर में फैले मशीनों के नेटवर्क की कंप्यूटिंग क्षमता का इस्तेमाल किया। समय के साथ कंपनी क्लाउड कंप्यूटिंग से नोड होस्टिंग और ब्लॉकचेन डिप्लॉयमेंट सॉल्यूशंस पर शिफ्ट हुई। ANKR के Node Hosting Solution के तहत अगर यूजर्स को इस फील्ड की कोई जानकारी नहीं है तो भी दर्जनों प्रूफ ऑफ स्टेक्स (PoS) ब्लॉकचेन्स के बीच अपने नोड्स भेज सकते हैं और अपने पीओएस टोकन्स ले सकते हैं। ANKR नोड्स के सेटअप और इसके मेंटेनेंस जैसे सभी तकनीकी काम करेगा और यूजर्स को बिना किसी तकनीकी जानकारी के स्टेक अवार्ड होगा। Ethereum के लेन-देन में मददगार Polygon Labs के 20% एंप्लॉयीज की छंटनी, इतना मिलेगा सेवरेंस पैकेज नोड होस्टिंग सर्विस के अलावा ANKR कुछ ब्लॉकचेन डिप्लॉयमेंट सॉल्यूशंस भी देती है। यह SDKs, APIs और कुछ अन्य प्लग-एंड-प्ले सॉल्यूशंस भी मुहैया कराती है जो डेवलपर्स को फटाफट दमदार ब्लॉकचेन बनाने में मदद करती है। इसके अलावा यह प्लेटफॉर्म लिक्विड स्टेकिंग सॉल्यूशंस और मल्टीचेन ब्लॉकचेन स्कैनर की सर्विसेज भी देती है। एएनकेआर की नेटिव क्रिप्टोकरेंसी एएनकेआर है जिसका इस्तेमाल नेटवर्क पर सर्विसेज का इस्तेमाल करने में होता है और नोड होस्टिंग सॉल्यूशन के लिए हर महीने की फीस भी इससे चुकाई जाती है। ANKR कम्यूनिटी और इसकी डेवलपमेंट टीम कोई प्रस्ताव पेश करती है तो यूजर्स अपने पास रखे एएनकेआर टोकंस के वेटेज के हिसाब से प्रस्ताव पर वोट कर सकते हैं। Layoff News: नहीं थम रही छंटनी की तलवार, अब क्लाइंट्स के लिए ले-ऑफ योजना बनाने वाली कंपनी में भी पड़ेगी इसकी मार ANKR में उछाल क्यों है माइक्रोसॉफ्ट के पास पहले खुद का ब्लॉकचेन था लेकिन मई 2021 में कंपनी ने बिना किसी ऑफिशियल एक्स्प्लेनेशन के Azure Blockchain Service को बंद कर दिया। इसके बाद दिसंबर 2022 में कंपनी अपने क्लाउंड सर्विसेज पर क्रिप्टो की माइनिंग को प्रतिबंधित कर दिया। कंपनी ने साइबर फ्रॉड, हमले और कस्टमर रिसोर्सेज तक अनऑथराइज्ड एक्सेस जैसे खतरों से बचने के लिए यह फैसला लिया था। अब एक दिन पहले 21 फरवरी एएनकेआर ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ एक साझेदारी का एलान किया जिसने माहौल पॉजिटिव किया है। कई कंपनियां अपने कारोबार के लिए ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना चाहती हैं और इस मौके को माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी के जरिए एएनकेआर भुना सकती है। इस साझेदारी के तहत एएनकेआर ब्लॉकचेन इंफ्रास्ट्रक्चर और एक्सपर्टाइज मुहैया कराएगी जबकि माइक्रोसॉफ्ट अपने एजुरे मार्केटप्लेस के जरिए इन सर्विसेज को ऑफर करेगी। इस प्रकार बाकी क्लाउड सर्विस की तरह नोड होस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर खरीद सकेंगे। एएनकेआर की तकनीक से डेवलपर्स को सिर्फ अपने एप्लीकेशन बनाने पर फोकस करना होगा और स्केलिबिलिटी इश्यू पर खर्च होने वाला समय बचेगा।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/xFtp8m7
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment