अदाणी ग्रुप की कंपनियों का मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ चुका है। आज इसके मार्केट कैप में 26 हजार करोड़ रुपये की और गिरावट आई। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट आने के बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली का भारी दबाव है। एक महीने में Adani Group की कंपनियों में निवेशकों के 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक डूब चुके हैं। शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू मार्केट में इसका दबदबा कम हुआ है क्योंकि पिछले दो साल में पहली बार बीएसई के मार्केट कैप में इसकी हिस्सेदारी 3 फीसदी से नीचे आई है। सितंबर 2022 में यह आंकड़ा 8 फीसदी था। हाल ही में ग्रुप में शामिल हुई तीन कंपनियों की बात करें तो बीएसई के मार्केट कैप में इनकी हिस्सेदारी 257.28 करोड़ रुपये की पूंजी के साथ 2.6 फीसदी है। दिग्गज निवेशक शंकर शर्मा बोले, "अदाणी मामले का भारत की ग्रोथ पर नहीं पड़ेगा असर, RBI का फैसला होगा बड़ा ट्रिगर" Nifty 50 में ग्रुप का एक स्टॉक लेकिन Sensex में कोई नहीं अदाणी ग्रुप की कोई भी कंपनी बीएसई सेंसेक्स में शामिल नहीं है लेकिन निफ्टी 50 में हैं। अभी हाल ही में अदाणी एंटरप्राइजेज इस इंडेक्स में शामिल हुई है। अदाणी एंटरप्राइजेज के अलावा निफ्टी 50 इंडेक्स में अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड भी शामिल हैं। हालांकि निफ्टी 50 में इन दोनों कंपनियों का वेटेज करीब एक फीसदी ही है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से सबसे अधिक अदाणी टोटल गैस 83 फीसदी टूटा है। इसके अलावा 24 जनवरी से लेकर अब तक अदाणी ग्रीन एनर्जी और अदाणी ट्रांसमिशन दोनों ही 76-76 फीसदी गिर चुके हैं। Adani Group Stock : अदाणी ग्रुप की कंपनियों का आज भी बुरा हाल, 10 में से 9 शेयर लाल निशान पर बंद, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन Adani Group के सिर्फ इस स्टॉक में आज तेजी अदाणी ग्रुप की 10 में से सिर्फ एक ही कंपनी अदाणी पोर्ट्स के शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। Adani Ports & Special Economic Zone आज 0.55 फीसदी के उछाल के साथ 562 रुपये के भाव पर बीएसई पर बंद हुआ है। Adani Power 139.50 रुपये, Adani Green Energy 462.45 रुपये, Adani Transmission 676.35 रुपये, Adani Wilmar 344.20 रुपये, Adani Total Gas 715.95 रुपये और NDTV 181.20 रुपये के लोअर सर्किट पर बंद हुए हैं। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी 9.17 फीसदी टूटकर 1194.20 रुपये पर बंद हुआ है। ACC 1.95 फीसदी गिरकर 1695.70 रुपये और Ambuja Cements 4.50 फीसदी फिसलकर 329.70 रुपये पर बंद हुआ है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/EQFue9l
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment