Axis Bank Q3: एक्सिस बैंक ने 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 62 फीसदी बढ़कर 5,853.1 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि इसके 5,472.7 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। वही, पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 3,614.2 करोड़ रुपए पर रहा था। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की ब्याज आय 11,459.3 करोड़ रुपए पर रही है। हालांकि इसके 10,948.3 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। तीसरी तिमाही में बैंक की ब्याज आय में सालाना आधार पर 32.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में बैंक की ब्याज आय 1538.9 करोड़ रुपए रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.96 फीसदी से बढ़कर 4.26 फीसदी पर रहा है। वहीं तिमाही आधार पर PCR 93 फीसदी से घटकर 81 फीसदी पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की Slippages 3,383 करोड़ रुपए से बढ़कर 3807 करोड़ रुपए पर रही है। 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार देखने को मिला है। तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक का ग्रॉस NPA 2.50 फीसदी से घटकर 2.38 फीसदी पर और नेट NPA 0.51 फीसदी से घटकर 0.47 फीसदी पर आ गया है। रुपए में देखें तो 31 दिसंबर 2022 को खत्म हुई वित्तवर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक ग्रॉस NPA 19,893.7 करोड़ से बढ़कर 19,961 करोड़ रुपए पर रहे हैं। वहीं, नेट NPA 3,995.5 करोड़ रुपए से घटकर 3,830.1 करोड़ रुपए पर रहा है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एक्सिस बैंक की प्रोविजनिंग 549.8 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,437.7 करोड़ रुपए पर आ गई है जबकि पिछले साल की इसी वित्त वर्ष में 1334.8 करोड़ रुपए पर रही थी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2kS69aQ
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
-
BRICS समिट के बीच दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अचानक बदलाव आया है। शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। मौसम...
-
मेनबोर्ड सेगमेंट में इस सप्ताह 6 नए IPO खुलने वाले हैं। इनमें से एक नाम बोनफिग्लिओली ट्रांसमिशन है। कंपनी ₹2,533.66 करोड़ का पब्लिक इश्यू ले...
No comments:
Post a Comment