सर्दियों में पहने जाने वाले फैब्रिक की बात करें तो भारत के कश्मीरी पशमीना बकरी से मिलने वाले ऊन को सबसे सॉफ्ट और महंगे फैब्रिक में शुमार किया जाता है। लेकिन, दक्षिण अमेरिका की एंडीज पर्वत श्रृंखला में पाए जाने वाले विकुना नाम के जानवर का ऊन दुनिया का सबसे महंगा फैब्रिक है। विकुना फैब्रिक एक खास तरह से ऊंट से ऊन से तैयार किया जाता है। ये छोटे आकार के (बौने) ऊंट दक्षिण अमेरिका के खास इलाके में पाए जाते हैं। विकुना फैब्रिक से बने मोजे की कीमत 80000 रुपये शुरू होती है। अगर शर्ट की कीमत जान लेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी। शर्ट की कीमत 4 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं स्कार्फ आपको 5 से साढ़े पांच लाख रुपये में मिलेगा। ऐसे में विकुना से बने कपड़ों की कीमतों पर ही बात नहीं करेंगे। इसकी खासियत भी जानना बेहद जरूरी है। दुनिया की सबसे महंगी फैब्रिक दुनिया की सबसे महंगी फैब्रिक का खिताब विकुना (Vicuna) के नाम है। इसकी गिनती लग्जरी और सबसे महंगे फैब्रिक में होती है। इससे बने कपड़ों को खरीद पाना आम लोगों के बस में नहीं है। इटली की कंपनी लोरो पियाना (Loro Piana) की वेबसाइट पर विकुला फैब्रिक से बने कपड़ों की हो रही सेल पर नजर डाले तो वहां एक जोड़ी मोजों की कीमत 8000 रुपये है। शर्ट 4 से 5 लाख रुपये में बिक रही है। पैंट की कीमत 8 लाख रुपये से ज्यादा है। वहीं कोट की 11 लाख रुपये से ऊफर है। एक कोट बनाने के लिए करीब 35 ऊंटों से ऊन निकलना पड़ता है। BITS Pilani : जिस कॉलेज में कभी की पढ़ाई, उसे दान में दिए 10 करोड़ रुपये, कौन हैं राकेश कपूर क्यों इतना महंगा है? विकुना ऊंटों से तैयार ऊन बेहद पतले, हल्के और गर्म होते हैं। विकुना ऊन की मोटाई 12 से 14 माइक्रॉन होती है। ये फैब्रिक बेहद गर्म होते हैं, इसलिए इनकी कीमत भी बहुत अधिक होती है। इटली की कंपनी लोरो पियाना ने विकुना के लिए खास जगह बनाई है। पेरू एंडीज पर्वतमाला (Andes mountains, Peru) पर करीब 5000 एकड़ जमीन में विकुना का पालन किया जाता है। उनकी खास देखभाल की जाती है और फिर उनसे ऊन निकाला जाता है। इतनी गुणवत्ता के कारण ही इसे सबसे महंगे फैब्रिक का खिताब मिला है। विकुना की आबादी हो रही है कम विकुना ऊंटों की ये प्रजाति विलुप्त होती जा रही है। साल 1960 में ही उन्हें दुर्लभ प्रजाति घोषित कर दिया गया था। इन ऊंटों को पालने, रखने के लिए नियम काफी सख्त हैं। ये जीव पेरू के एंडीज पर्वतमाला (Andes mountains, Peru) पर काफी पाए जाते हैं। इनका 1 मीटर ऊंचा कद और सोने की तरह चमकता शरीर इन्हें बहुत ही खास बना देता है। इस खास तरह के जानवरों का पालन भी आसान नहीं है। खर्चीला प्रोसेस होने के कारण फैब्रिक से बने कपड़ों की कीमत बढ़ जाती है। इनसे जो ऊन निकलता है वो दुनिया का सबसे महंगा ऊन माना जाता है। विकुना के शरीर पर ऊन उगने में लंबा वक्त लगता है। इस वजह से ऊन को काटने की प्रक्रिया 2 साल में सिर्फ 1 बार की जाती है। प्रत्येक जीव 200 ग्राम से 500 ग्राम तक ऊन देता है।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/Lz041Ca
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
The device would be introduced on Amazon India and its pre-bookings would start on January 15. from Top Tech News- News18.com http://bit.l...
-
More than half of new US cases each day come from Arizona, California, Florida and Texas, home to 30% of the country's population. fro...
-
सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की बड़ी सफलता के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेनसेट पर काम तेजी से आगे ...
No comments:
Post a Comment