Mata Vaishno Devi Special Train: नए साल (Happy New Year 2023) के मौके पर माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन करने के इच्छुक भक्तों के लिए भारतीय रेलवे (Indian Railway) ने बड़ा तोहफा दिया। रेलवे ने नए साल में माता वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने एक बयान में बताया कि आज यानी 30 दिसंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन (Shree Mata Vaishno Devi Katra) के लिए सुपरफास्ट स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (Superfast Special Train) का संचालन किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली और कटरा के बीच दो फेरे लगाएगी। रेलवे ने बताया कि नई दिल्ली से यह स्पेशल ट्रेन रात 11.30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 11.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, उधर से रात को 11.50 बजे ट्रेन रवाना होगी जो अगली सुबह 11.40 बजे नई दिल्ली जंक्शन पहुंच जाएगी। इसके अलावा रेलवे ने बिहार के दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनल नई दिल्ली के बीच सप्ताह में दो बार एक स्पेशल ट्रेन चलाने का भी फैसला किया है। ट्रेन 29 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। कहां-कहां रुकेगी स्पेशल ट्रेन? न्यूज 18 के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट और पंजाब में लुधियाना जंक्शन, जालंधर और पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन जम्मूतवी और उधमपुर रेल स्टेशनों पर रुकते हुए कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी के दौरान इसका ठहराव उधमपुर, जम्मूतवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत रेलवे स्टेशनों पर होगा। ये भी पढ़ें- Rishabh Pant Car Accident: झपकी आने से हुआ ऋषभ पंत की गाड़ी का एक्सीडेंट! भयानक हादसे का सामने आया CCTV फुटेज, जलकर राख हुई कार ट्रेन में हैं AC, स्लीपर और जनरल कोच नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में रिजर्व्ड के साथ जनरल कोच भी होंगे। ट्रेन में यात्रियों के लिए स्लीपर, थर्ड AC (3A), फर्स्ट AC (1A), सेकेंड AC (2A) के कोच लगाए गए हैं। इस स्पेशल ट्रेन का किराया सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेनों के किराए के बराबर ही रखा गया है। जो लोग इस स्पेशल ट्रेन से माता वैष्णो देवी की यात्रा करना चाहते हैं, वे https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर क्लिक कर डायरेक्टर वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेन शेड्यूल - 01635 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन- 30 दिसंबर को रात 11.30 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और अगले दिन रात 11.20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। - 01636 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 1 जनवरी को रात 11.50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 11.40 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/2BjSu96
via
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
ITC to acquire 16% shareholding in Mother Sparsh for Rs 20 crore from HindiMoneycontrol Top Headlines https://ift.tt/3FSz4dI via
-
Fishermen from both countries are arrested frequently for inadvertently trespassing into each other's waters. from Top World News-...
-
M&M Share Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज फर्म Kotak Institutional Equities ने ‘Buy’ रेटिं...
No comments:
Post a Comment